ऐन, ग्रेट ब्रिटेन की महारानी
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की रानी। (1702-07);ग्रेट ब्रिटेन की रानी और। आयरलैंड (1707) / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऐन (Anne, 6 फरवरी 1665 – 1 अगस्त 1714) इंग्लैंड के राजा जेम्स २ की दूसरी बेटी थी जो ०८ मार्च १७०२ को इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड तथा आयरलैण्ड की महारानी बनी। इन्हीं के शासनकाल में १७०७ में विलय के कानून के तहत इंग्लैण्ड और स्कॉटलैण्ड मिलकर ग्रेट ब्रिटेन बने। वह मृत्युपर्यन्त ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की राष्ट्राध्यक्ष बनी रही। इनकी कोई जीवित संतान नहीं थी और इसलिये कोई उत्तराधिकारी ना होने की वजह से ऐन स्टुअर्ट राजवंश की अंतिम शासक थीं।
सामान्य तथ्य ऐन Anne, शासनावधि ...
ऐन Anne | |
---|---|
इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की महारानी (और...) | |
शासनावधि | 8 मार्च 1702 – 1 मई 1707 |
ब्रिटेन | 23 अप्रैल 1702 |
पूर्ववर्ती | विलियम III |
आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन की महारानी (और...) | |
Reign | 1 मई 1707 – 1 अगस्त 1714 |
उत्तरवर्ती | जॉर्ज I |
जन्म | 6 फ़रवरी 1665 सेंट जेम्स का महल, वेस्टमिंस्टर |
निधन | 1 अगस्त 1714(1714-08-01) (उम्र 49) केनसिंग्टन महल, मिडिलसेक्स |
समाधि | 24 अगस्त 1714 |
जीवनसंगी | डेनमार्क के राजकुमार जॉर्ज |
संतान और... | राजकुमार विलियम, ग्लूसेस्टर के ड्यूक |
घराना | स्टुअर्ट राजघराना |
पिता | जेम्स २ व ७ |
माता | ऐन हाएड |
धर्म | इंग्लैंड का गिरिजाघर |
हस्ताक्षर |
बंद करें