![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/7d/Amy_Jackson_graces_the_Moet_N_Chandon_bash_at_F_bar_01.jpg/640px-Amy_Jackson_graces_the_Moet_N_Chandon_bash_at_F_bar_01.jpg&w=640&q=50)
एमी जैक्सन
From Wikipedia, the free encyclopedia
एमी लुईस जैक्सन (अंग्रेज़ी: Amy Louise Jackson, जन्म ३१ जनवरी १९९१) एक अंग्रेज़ मॉडल व फ़िल्म अभिनेत्री है। उन्होंने २००८ में मिस टीन वर्ल्ड व २००९ में मिस लिवरपूल जीता। २०१० में वे मिस इंग्लैण्ड की दौड में थी परन्तु यह बाज़ी जेसिका लिनले ने अंतिम फेरी में मार ली। [3] उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत २०१० की सफल तमिल फ़िल्म मद्रासापत्तिनम से की जिसके लिए उन्हें कई सम्मानों से नवाज़ा गया। उन्होंने अपने बोलीवुड करियर की शुरुआत एक दीवाना था से की जिसे १७ फ़रवरी २०१२ को रिलीज़ किया गया।