एन आर नारायणमूर्ति
भारतीय उद्योगपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
नागवार रामाराव नारायणमूर्ति (जन्म: २० अगस्त १९४६) भारत की प्रसिद्ध सॉफ़्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और जानेमाने उद्योगपति हैं। उनका जन्म मैसूर में हुआ। आई आई टी में पढ़ने के लिए वे मैसूर से बैंगलौर आए, जहाँ १९६७ में इन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ इन्जीनियरिंग की उपाधि और १९६९ में आई आई टी कानपुर से मास्टर ऑफ टैक्नोलाजी (M.Tech) की उपाधि प्राप्त की। नारायणमूर्ति आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण इंजीनियरिंग की पढ़ाई का खर्च उठाने में असमर्थ थे। उनके उन दिनों के सबसे प्रिय शिक्षक मैसूर विशवविद्यालय के डॉ॰ कृष्णमूर्ति ने नारायण मूर्ति की प्रतिभा को पहचान कर उनको हर तरह से मदद की। बाद में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो जाने पर नारायणमूर्ति ने डॉ॰ कृष्णमूर्ति के नाम पर एक छात्रवृत्ति प्रारंभ कर के इस कर्ज़ को चुकाया।
एन आर नारायणमूर्ति | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
20 अगस्त 1946 (1946-08-20) (आयु 77) मैसूर, कर्नाटक, भारत |
पेशा | गैर-कार्यपालक अध्यक्ष एवं चीफ मेन्टर: इन्फोसिस |
वेतन | ५०,००० $ (लगभग २५,००,००० रू) (इन्फोसिस) |
कुल दौलत |
![]() |
बच्चे | रोहन एवं अक्षत[2] |
2013 में नारायणमूर्ति की इंफोसिस में फिर से हुई थी वापसी, तब उन्हे कार्यकारी चेयरमैन बनाया गया था[3] |
2015 में सेबी ने नारायण मूर्ति को बनाया था अपने स्टार्टअप पैनल का अध्यक्ष[4] |