![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/64/OIC_map.png/640px-OIC_map.png&w=640&q=50)
इस्लामी सहयोग संगठन
अन्तरराष्ट्रीय संगठन / From Wikipedia, the free encyclopedia
इस्लामी सहयोग संगठन (अंग्रेजी: Organisation of Islamic Cooperation (OIC); ऑर्गनाइजेशन ऑफ़ इस्लामिक को-ऑपरेशन ) 1969 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है, संयुक्त राष्ट्र के बाद चार महाद्वीपों में फैले 57 राज्यों की सदस्यता वाला दूसरा सबसे बड़ा संगठन है। जिसमें 48 मुस्लिम बहुल देश शामिल हैं। संगठन के अनुसार यह " मुस्लिम दुनिया की सामूहिक आवाज है" और " अंतर्राष्ट्रीय शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने की भावना से मुस्लिम दुनिया के हितों की रक्षा और सुरक्षा " करने के लिए काम करता है। मुख्यालय: जेद्दा, (सऊदी अरब) में स्थित है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/64/OIC_map.png/640px-OIC_map.png)
ओआईसी के पास संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ के स्थायी प्रतिनिधिमंडल हैं। ओआईसी की आधिकारिक भाषाएं अरबी, अंग्रेजी और फ्रेंच हैं। 2015 तक सदस्य राज्यों की सामूहिक जनसंख्या 1.8 बिलियन से अधिक थी।[1]आधिकारिक भाषाएँ: अरबी, अंग्रेजी और फ्रांसीसी हैं।
सदस्यता वाले देश: अफगानिस्तान, अल्बानिया, अल्जीरिया, अज़रबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, बेनिन, ब्रूनेई, दार-ए- सलाम, बुर्किना फासो, कैमरून, चाड, कोमोरोस, आईवरी कोस्ट, जिबूती, मिस्र, गैबॉन, गाम्बिया, गिनी, गिनी-बिसाऊ, गुयाना, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, जार्डन, कजाखस्तान, कुवैत, किरगिज़स्तान, लेबनान, लीबिया, मलेशिया, मालदीव, माली, मॉरिटानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, नाइजर, नाइजीरिया, ओमान, पाकिस्तान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी अरब, सेनेगल, सियरा लिओन, सोमालिया, सूडान, सूरीनाम, सीरिया, ताजिकिस्तान, टोगो, ट्यूनीशिया, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, युगांडा, संयुक्त अरब अमीरात, उज्बेकिस्तान, यमन।