इंडियाना राज्य प्रतीकों की सूची
From Wikipedia, the free encyclopedia
संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य इंडियाना के 12 आधिकारिक राज्य प्रतीक व अन्य निर्दिष्ट आधिकारिक वस्तुएँ हैं। मुख्यतः सूची में वर्णित प्रतीक आधिकारिक तौर पर इंडियाना जनरल असेंबली (इंडियाना महासभा) के अधिनियम के द्वारा बनाए गए व मान्यता प्राप्त हैं तथा राज्य के राज्यपाल द्वारा कानून में हस्ताक्षर किए हुए हैं। ये इंडियाना कोड शीर्षक 1, अनुच्छेद 2, राज्य प्रतीक में सूचीबद्ध हैं जो इन वस्तुओं की दिखावट और उपयुक्तता को भी विनियमित करता है।[1]
अन्य अमेरिकी राज्यों की तुलना में इंडियाना के कुछ ही आधिकारिक प्रतीक हैं। सबसे पहला प्रतीक इंडियाना की मुहर (सील) था, जिसे 1801 में इंडियाना राज्यक्षेत्र के लिए तथा 1816 में इंडियाना राज्य द्वारा आधिकारिक बनाया गया था।[2] लगभग एक सदी के लिए केवल इसने ही राज्य के एकमात्र प्रतीक की भूमिका निभाई थी। 1913 में राज्य गीत को अभिग्रहण करके उसे राज्य का दूसरा प्रतीक घोषित कर दिया गया। कई वर्षों तक इंडियाना ही एकमात्र ऐसा राज्य था जिसका कोई भी आधिकारिक ध्वज नहीं था। आधिकारिक राज्य बैनर को 1917 में अपनाया गया और 1955 में इसका नाम बदलकर इसे राज्य ध्वज का दर्जा दिया गया।[3] इंडियाना का नवीनतम प्रतीक राज्य राइफ़ल है, जिसका नाम ग्राउज़लैंड राइफ़ल है। इसको वर्ष 2012 में 117वी इंडियाना महासभा के दूसरे नियमित सत्र में 48–2 के मतों के साथ अपनाया गया था।