इंडियाना जनरल असेंबली
From Wikipedia, the free encyclopedia
इंडियाना जनरल असेंबली (हिन्दी: इंडियाना महासभा) इंडियाना की राज्य विधायिका, या विधान शाखा है। यह एक द्विसदनीय विधायिका है जिसमें निचला सदन, इंडियाना हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिवस (इंडियाना प्रतिनिधियों की सभा) और एक उच्च सदन, इंडियाना सीनेट, शामिल हैं।[1] महासभा इंडियानापोलिस में इंडियाना स्टेटहाउस (इंडियाना राज्य सदन) में सालाना मिलती है।
इंडियाना जनरल असेंबली Indiana General Assembly | |
---|---|
प्रकार | |
सदन प्रकार | द्विसदनीय |
सदन |
सीनेट हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिवस |
नेतृत्व | |
प्रेसिडेंट प्रो टॅम ऑफ द सीनेट |
डेविड सी. लाँग, (रि) जनवरी 12, 2007 से |
सभा के अध्यक्ष |
ब्रायन सी. बोस्मा, (रि) नवम्बर 3, 2010 से |
संरचना | |
सीटें | 150 |
राजनीतिक समूह |
डेमोक्रैटिक पार्टी रिपब्लिकन पार्टी |
चुनाव | |
पिछला चुनाव | नवम्बर 2, 2010 |
सभा सत्र भवन | |
Capitol del Estado de Indiana, भारतnápolis, Estados Unidos, 2012-10-22, DD 08.jpg | |
इंडियाना स्टेटहाउस, इंडियानापोलिस | |
वेबसाइट | |
http://www.in.gov/legislative/ |
महासभा के सदस्य राज्य के जिलों से निर्वाचित होते हैं, यह जिले हर दस साल में आबादी अनुसार संगठित किए जाते हैं।[2] महासभा इंडियानापोलिस में इंडियाना स्टेटहाउस (इंडियाना राज्य सदन) में सालाना मिलती है। रेप्रेसेंटेटिवस की सेवा दो साल की और सीनेट के सदस्यों की चार साल की सेवा होती है। दोनों सदन बिल बना सकते हैं, लेकिन बिल राज्यपाल को प्रस्तुत किए जाने और कानून में अधिनियमित किए जाने से पहले दोनों सदनों से पारित होना चाहिए।[3]