Loading AI tools
यह भारत का एक राजनैतिक दल है। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
असम गण परिषद (अगप) असम की क्षेत्रीय राजनैतिक पार्टी है। अगप ऐतिहासिक असम समझौते के बाद बनी[1]। चुनाव के बाद इसके अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार महन्त राज्य के मुख्यमंत्री बने। अगप असम में १९८५ -१९८९ तथा १९९६-२००१ तक सत्ता में भी रही। वर्त्तमान असम गण परिषद असम मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार मैं हैं ।
असम गण परिषद অসম গণ পৰিষদ | |
---|---|
चित्र:Flag of Asom Gana Parishad.svg | |
दल अध्यक्ष | अतुल बोरा |
गठन | १९८५ |
मुख्यालय |
गोपीनाथ बारदोलोई रोड, गुवाहाटी, ७८१००१ |
लोकसभा मे सीटों की संख्या |
0 / 545 |
राज्यसभा मे सीटों की संख्या |
1 / 245 |
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या |
9 / 126 |
विचारधारा | क्षेत्रवाद |
युवा शाखा Mulayam Singh youth brigade | असम युवा परिषद |
महिला शाखा | असम महिला परिषद |
किसान शाखा | असम कृषक परिषद |
जालस्थल | गण परिषद |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
इस पार्टी के लोक सभा व राज्यसभा में १-१ सांसद है। पंद्रहवी लोक सभा में पार्टी के सांसद जोसेफ टोपो तेजपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए है[2] जबकि राज्यसभा में पार्टी का प्रतिनिधित्व बिरेन्द्र प्रसाद बैश्य करते है[3]।
अगप अखिल असम छात्र संघ के ६ वर्ष लंबे बंगलादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चलाये गए असम आन्दोलन की देन है। आन्दोलन के फलस्वरूप राजीव गाँधी तथा अखिल असम छात्र संघ के बीच एतेहासिक असम समझौता हुआ। आन्दोलन के फलस्वरूप १९८३ के विवादित असम विधानसभा चुनाव से बनी हितेश्वर सैकिया की कांग्रेस की सरकार गिर गयी।
अगप ने दिसंबर १९८५ में हुए विधानसभा चुनाव में १२६ में से ६७ सीटे तथा लोकसभा की १४ में से ७ सीटे जीती।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.