Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
हज़ाराजात (फ़ारसी: هزاره جات, अंग्रेज़ी: Hazarajat, हज़ारगी: آزره جات), जिसे हज़ारिस्तान भी कहा जाता है, हज़ारा लोगों की मध्य अफ़ग़ानिस्तान में स्थित मातृभूमि है।[2] यह हिन्दू कुश पर्वतों के पश्चिमी भाग में कोह-ए-बाबा श्रृंखला में विस्तृत है। उत्तर में बामयान द्रोणी, दक्षिण में हेलमंद नदी, पश्चिम में फिरूज़कुह पहाड़ और पूर्व में उनई दर्रा इसकी सरहदें मानी जाती हैं। पश्तून क़बीलों द्वारा हमलों के कारण इसकी सरहदें समय-समय पर बदलती रहीं हैं।[3] बामयान और दायकुंदी प्रांत लगभग पूरे-के-पूरे हज़ाराजात में आते हैं, जबकि बग़लान, हेलमंद, ग़ज़नी, ग़ोर, ओरूज़्गान, परवान, समंगान, सर-ए-पोल और मैदान वरदक प्रान्तों के बड़े हिस्से भी इसका भाग माने जाते हैं।[4]
हज़ाराजात | |
---|---|
हज़ाराजात, जैसा कि नक़्शे के बीच बनी काली धारी के अंदरूनी भाग में देखा जा सकता है, मध्य अफ़ग़ानिस्तान के अधिकाँश पर विस्तृत है | |
अनुमानित क्षेत्रफल | १,७०,००० किमी२ |
अनुमानित आबादी[1] | ५० लाख |
जन घनत्व | ५० व्यक्ति प्रति किमी२ |
हज़ाराजात क्षेत्र में (पूरे या अधूरे) आने वाले प्रांत |
बग़लान बामयान दायकुंदी हेलमंद ग़ज़नी ग़ोर ओरूज़्गान परवान समंगान सर-ए-पोल मैदान वरदक |
जातियाँ |
हज़ारा ताजिक पश्तून |
भाषाएँ |
हज़ारगी दरी फ़ारसी पश्तो |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.