Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सेशेल्स (Seychelles ; आधिकारिक तौर पर सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है। इसके पश्चिम मे ज़ांज़ीबार, दक्षिण मे मॉरीशस और रीयूनियन, दक्षिणपश्चिम मे कोमोरोस और मयॉट और उत्तर पूर्व मे मालदीव का सुवाडिवेस स्थित है। सेशेल्स मे अफ्रीकी महाद्वीप के किसी भी अन्य देश के मुकाबले सबसे कम आबादी है।
Republic of Seychelles सेशेल्स गणराज्य Repiblik Sesel République des Seychelles |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "Finis Coronat Opus"(लैटिन) "अन्त मुकुट काम" |
||||||
राष्ट्रगान: कोस्ते सेसेल्वा | ||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | विक्टोरिया 4°37′S 55°27′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अंग्रेजी, फ्रांसीसी, सेशल्स क्रेयोल | |||||
निवासी | सेशेल्स | |||||
सरकार | गणतंत्र | |||||
- | राष्ट्रपति | वेवेल रामकलावन | ||||
स्वतन्त्रता संयुक्त राजशाही से | ||||||
- | तिथि | 29 जून 1976 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 451 km2 (197 वाँ) | ||||
- | जल (%) | नगण्य | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2005 जनगणना | 80,699 (205 वाँ) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2007 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $1.382 बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $16,693 (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.756[1] उच्च · 71वाँ |
|||||
मुद्रा | सेशल्सी रुपया (SCR) | |||||
समय मण्डल | सेशेल्स समय (यू॰टी॰सी॰+4) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | आकलन नहीं (यू॰टी॰सी॰+4) | ||||
यातायात चालन दिशा | left | |||||
दूरभाष कूट | 248 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .sc |
सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया है।
सेशेल्स (Seychelles):-
सेशेल्स एक रोमांटिक द्वीप समूह के अलावा एक खूबसूरत देश भी है। यह द्वीप समूह दुनिया के खूबसूरत द्वीपो में गिना जाता है।। अगर आप ऐसे जगहों पर घूमना पसंद करते हैं तो आप कम खर्च में जा सकते हैं।। यहां पर आपको मालदीव जैसा नजारा देखने को मिलता है। यह द्वीप समूह चारों ओर से सागरों से घिरा हुआ है।
यह द्वीप बेहद ही रोमांटिक है। और अपनी इसी कारण से यह द्वीप पुरे दुनिया में प्रसिद्ध है। देश के सभी कोनों से लोग यहां घूमने आते हैं। और इस द्वीप को काफी पसंद करते हैं।
सेशेल्स का इतिहास:-
सेशेल्स देश (द्वीपसमूह) का खोज 1500 ईस्वी के बाद यूरोपीयन द्वारा किया गया था। अगले 150 साल तक कई यूरोपीयन यहां रहने लगे थे। 1756 ई० में फ्रांस ने इन द्वीपसमूहों पर कब्जा कर लिया। इन सभी द्वीपसमूहों का नाम 'सेशेल्स' दिया गया था जो एक फ्रांसीसी वित्तमंत्री के नाम पर रखा गया था। 1814 ई० में अंग्रेजों ने जब फ्रांस के सम्राट नेपोलियन को हरा दिया तब इन द्वीपसमूहों पर अंग्रेजों का कब्जा हो गया। 1976 ई० में इन द्वीपसमूहों को अंग्रेजों से पूरी तरह आजादी मिल गई।
सेशेल्स का भूगोल:-
सेशेल्स देश के सभी 115 द्वीपों का क्षेत्रफल लगभग 459 वर्ग किलोमीटर है। माहे (mahe) देश का सबसे बड़ा द्वीप है। जिसका क्षेत्रफल 157 वर्ग किलोमीटर है यानी सभी द्वीपसमूहों के कुल क्षेत्रफल का 34% है, और इसी द्वीप पर इस देश की राजधानी "विक्टोरिया" स्थित है। यहां कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं जिनकी कुल आबादी 77,000 है। जो देश की आबादी का 81% है। इस देश के ज्यादातर द्वीपों पर बिलकुल भी आबादी नहीं रहती है। और ये द्वीप प्राकृतिक संसाधनों से भरे पड़े हैं।
सेशेल्स के राष्ट्रपति :-
सेशेल्स के वर्तमान राष्ट्रपति वेवेल रामकलावन हैं।
वेवेल रामकलावन के पूर्वज बिहार के गोपालगंज के बरौली प्रखंड के परसौनी गांव के नोनिया टोली के रहने वाले थे.
जनवरी 2018 में बिहार आए थे रामकलावन
वर्ष 2018 की जनवरी में अपने पुरखों की धरती गोपालगंज पहुंचे रामकलावन ने बिहार और अपने पुरखों की धरती को अपना बताते हुए कहा था कि आज मैं जो भी हूं, इसी उर्वरा धरती की देन है. मैं ये नहीं जानता कि मेरे पूर्वजों के परिवार के लोग कौन हैं, लेकिन इस धरती पर पहुंचते ही ऐसा आभास हो रहा है कि हर घर मेरा अपना ही है.
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.