ब्रिटेन के शाही निवासों की सूची
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
यह ब्रिटेन के राजकीय निवासों की सूची है, इस पृष्ठ पर ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्यों के विभिन्न राजकीय निवासों व महलों को सूचीबद्ध किया गया है, तथा पारंपरिक रूप से राजकितुंब के उस भवन में रहने का समय भी दिया गया है। ब्रिटेन में सारे राजकीय निवास, महल व किले, शासक की निजी संपत्ति नहीं होती है, सारे राजकीय निवास विधिक रूप से राजमुकुट की संपत्ति होते हैं, जिन्हें क्राउन एस्टेट कहा जाता है, इन्हें आधिकारिक तौर पर शासक के विश्वास में आवंटित किया जाता है। शासक स्वेच्छा से इन्हें बेच नहीं सकते हैं। इसके अलावा शासक व राजकुटुंब, निजी तौर पर महल को खरीद सकते है, या उत्तराधिकृत कर सकते हैं।
अधिराट् का लंदन में आधिकारिक निवास बकिंघम महल है, जो आधिकारिक निवास होने के अलावा अधिकतर राजकीय व शाही समारोहों का भी मुख्या स्थल है।[1] इसके अतिरिक्त एक और शाही निवास है, विंडसर कासल, जो विश्व का वृहत्तम् अध्यसित महल है,[2] जिसे मुख्यतः साप्ताहिक छुट्टियों, ईस्टर, इत्यादि जैसे मौकों पर उपयोग किया जाता है।[2] स्कॉटलैंड में संप्रभु का आधिकारिक निवास हौलीरूड पैलस है, जो एडिनबर्ग में अवस्थित है। इसे संप्रभु द्वारा, अपनी स्कॉटलैंड यात्रा पर उपयोग किया जाता है। परंपरानुसार, संप्रभु वर्ष में कमसेकम एक सप्ताह के लिये हौलीरूडहाउस में निवास करते हैं।[3]
ऐतिहासिक तौर पर आंग्ल संप्रभु का मुख्य निवास वेस्टमिंस्टर का महल तथा टावर ऑफ़ लंडन हुआ करता था, जब तक हेनरी अष्टम् ने वाइटहॉल के महल को दख़ल कर लिया। १६९८ में भीषण आग के चलते वाइटहॉल महल तबाह हो गया, जिसके बाद राजपरिवार सेंट जेम्स पैलस में शिफ़्ट हो गया। हालाँकि १८३७ में संप्रभु के मुख्य निवास के रूप में बकिंघम पैलस ने सेंट जेम्स पैलस की जगह ले ली, परंतु आज भी सेंट जेम्स पैलस को वरिष्ठ महल होने का दर्ज प्राप्त है, और आज भी वह रीतिस्पद आवास है।[4][1][5] यह महल आज भी उत्तराधिकार परिषद् का सभा-स्थल है तथा इसे राजपरिवार के अन्य सदस्यों द्वारा भी उपयोग किया जाता है।[4]
अन्य शाही निवासों में, क्लैरेंस हाउस और केन्सिंग्टन पैलस शामिल हैं। ये महल राजमुकुट के हैं, और इन्हें मुकुट द्वारा भावी शासकों के लिए रखा गया है। संप्रभु, स्वेच्छा से इन महलों का सौदा नहीं कर सकते हैं।[6] इसके अलावा नॉर्फ़ोक का सैंड्रिंघम पैलस और एबरडीनशायर का बॅल्मॉरल कासल, रानी की निजी संपत्तियाँ हैं।
शासक का आधिकारिक ध्वज शाही मानक है, जिसमे शाही कुलांक को प्रदर्शित किया जाता है। इस मानक को संप्रभु की मेज़बानी कर रहे भवन, पोत, विमान या वाहन पर प्रदर्शित किया जाता है,[7] लोगों को संप्रभु की उपस्तिथि से आगाह करने के लिए। शाही मानक को कभी भी अर्ध्दण्ड पर कभी नहीं फहराया जाता है, क्योंकि ऐसा कभी भी नहीं होता है की शासक अनुपस्थित हो, क्योंकि जैसे ही एक शासक की मृत्यु होती है, वैसे ही युवराज शासक बन जाते हैं।[8] जब शासक अपने महल में उपस्थित नहीं होते है, तब बकिंघम पैलस, विंडसर कासल और सैंडरिंघम हाउस में ब्रिटिश ध्वज फहराया जाता है, और स्कॉटलैंड में स्थित महलों, हौलीरूड पैलेस और बैलमोरल पैलेस में स्कॉटलैंड के शाही मानक को फहराया जाता है।
तस्वीर | नाम | अवस्थिति | टिपण्णी |
---|---|---|---|
सेंट जेम्स पैलेस | लंदन | तकनीकी तौर ओअर इस महल को "वरिष्ठ महल" होने का स्तर प्राप्त है, परंतु शासक यहाँ नहीं रहते हैं | |
बकिंघम पैलेस | लंदन | ब्रिटिश राजपरिवार का आधिकारिक निवास | |
विंडसर कासल | बर्कशायर | शाही परिवार का आधिकारिक निवास, और शाही कुल का मूल स्थान। इसे शाही परिवार द्वारा सप्ताहांत और ईस्टर जैसी छुट्टियों में उपयोग किया जाता है। | |
होलीरूड पैलस | एडिनबर्ग | स्कॉटलैंड में शासक के आधिकारिक निवास, परंपरानुसार, रानी वर्ष में एक सप्ताह के लिए यहाँ रहतीं हैं। इस काल को होलीरूड वीक कहा जाता है। | |
छवि | नाम | अवस्थिति | टिपण्णी |
---|---|---|---|
सैंड्रिंघम हाउस | नॉर्फ़क, इंग्लॅण्ड | यह महारानी के पिता जॉर्ज पंचम की विरासत है, इसे क्रिसमस से फ़रवरी तक इस्तेमाल किया जाता है। | |
बॅलमॉरल कासल | एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड | यह भी रानी के पिता की विरासत है, इसे गर्मियों में, सितम्बर से जुलाई के बीच उपयोग किया जाता है। | |
क्रेगोवन लॉज | एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड | बैलमोरल का हिस्सा | |
डेल्नाडैम्फ़ लॉज | एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड | बैलमोरल के किले का हिस्सा | |
स्थान | अवस्थिति | टिप्पणियाँ |
---|---|---|
वेल्स के प्रिंस | ||
क्राउन एस्टेट | ||
क्लेरेंस हाउस | लंडन | आधिकारिक लंदन निवास |
कॉर्नवाल के डची | ||
हाईग्रोव हाउस | ग्लॉस्टरशायर | |
लुइनिवरमॉड | कार्मार्थनशायर, वेल्स | वेल्स में प्रिंस ऑफ वेल्स के सामान्य देश के निवास |
टैमरिस्क | सिसिली द्वीप | |
निजी | ||
बर्कहॉल | बैल्मोरल, एबर्डीनशायर | पहले से इस्तेमाल किया महारानी एलिजाबेथ, रानी माँ; बालमोरल कैसल की संपत्ति पर स्थित |
डम्फ़्रीज़ हाउस | डम्फ़्रीज़ हाउस, आयरशायर | |
कैम्ब्रिज के ड्यूक और डचेस | ||
क्राउन एस्टेट | ||
केंसिंग्टन पैलेस | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
निजी | ||
ऐन्मर हॉल | सैंड्रिंघम एस्टेट, नॉर्फ़क | सैंड्रिंघैम के आधार पर स्थित House[9] |
वेल्स के प्रिंस हैरी | ||
क्राउन एस्टेट | ||
केंसिंग्टन पैलेस | लंडन | |
ड्यूक ऑफ यॉर्क | ||
क्राउन एस्टेट | ||
बकिंघम महल | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
रॉयल लॉज | विंडसर, बर्कशायर | आधिकारिक देश के निवास से पट्टे क्राउन एस्टेट |
यॉर्क की राजकुमारी बियैट्रिस | ||
क्राउन एस्टेट | ||
सेंट जेम्स पैलेस | लंडन | |
रॉयल लॉज | विंडसर, बर्कशायर | |
यॉर्क की राजकुमारी यूजीनी | ||
क्राउन एस्टेट | ||
सेंट जेम्स पैलेस | लंडन | |
रॉयल लॉज | विंडसर, बर्कशायर | |
वेसेक्स के अर्ल और वेसेक्स की काउंटेस | ||
क्राउन एस्टेट | ||
बकिंघम महल | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
बॅगशॉट् पार्क | सरे | क्राउन एस्टेट |
शाही राजकुमारी | ||
क्राउन एस्टेट | ||
सेंट जेम्स पैलेस | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
निजी | ||
गॅटकॉम्ब पार्क | मिनचिन्हैम्प्टन, ग्लॉस्टरशायर | निजी स्वामित्व वाले घर |
ग्लॉस्टर के ड्यूक और डचेस | ||
क्राउन एस्टेट | ||
केंसिंग्टन पैलेस | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
बर्नवेल मॅनर | बार्नवेल, नॉर्थहेम्पटनशायर | नहीं निवास में - 1995 के बाद से बेरेंगर प्राचीन वस्तुएँ के लिए पट्टे पर |
केंट के ड्यूक और डचेस | ||
क्राउन एस्टेट | ||
रेन हाउस | केंसिंग्टन पैलेस, लंदन | सरकारी लंदन निवास |
केंट के प्रिंस और केंट की प्रिंसेस माइकल | ||
क्राउन एस्टेट | ||
केंसिंग्टन पैलेस | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
राजकुमारी एलेक्जेंड्रा, माननीय लेडी ओगिल्वी | ||
क्राउन एस्टेट | ||
सेंट जेम्स पैलेस | लंडन | सरकारी लंदन निवास |
थैचड हाउस लॉज | रिचमंड, लंदन | क्राउन एस्टेट |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.