नागालैण्ड
भारतीय राज्य विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भारतीय राज्य विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल 16,579 वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या 19,80,602 है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है।[9]
नागालैंड | ||
---|---|---|
राज्य | ||
ऊपर से: कोहिमा का रास्ता, कपामोद्ज़ु चोटी, फेक जिला, धनेश उत्सव | ||
| ||
ध्येय: एकता | ||
निर्देशांक (कोहिमा): 25.67°N 94.12°E | ||
देश | भारत | |
स्थापना | 1 दिसंबर 1963† | |
राजधानी | कोहिमा | |
सबसे बड़ा शहर | डिमापुर | |
ज़िले | 12 | |
शासन | ||
• राज्यपाल | जगदीश मुखी [1] | |
• मुख्य मंत्री | नेफियू रियो (एनडीपीपी)[2] | |
• उप मुख्यमंत्रीs | यानथुंगो पैटन (भाजपा)[3] | |
• विधायिका | एकसदनीय (60 सीट) | |
• संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | राज्यसभा 1 लोकसभा 1 | |
क्षेत्रफल | ||
• कुल | 16579 किमी2 (6,401 वर्गमील) | |
क्षेत्र दर्जा | 26वां | |
अधिकतम उच्चता[4] (सारामाती पर्वत) | 3,826 मी (12,552 फीट) | |
जनसंख्या (2011) | ||
• कुल | 19,78,502 | |
• दर्जा | 25वां | |
• घनत्व | 119 किमी2 (310 वर्गमील) | |
समय मण्डल | भामास (यूटीसी+05:30) | |
PIN | 797001 - 798627[5] | |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-NL | |
माविसू | 0.676 (मध्यम) | |
मानव विकास सूचकांक वरीयता क्रम | 20वीं (2017) | |
साक्षरता | 79.55 % (15वां) | |
राजभाषा | अंग्रेजी[6] | |
वेबसाइट | nagaland.gov.in | |
^† नागालैंड राज्य अधिनियम 1962 के द्वारा नागालैंड को असम राज्य से काट कर बनाया गया था। |
नागालैण्ड राज्य में कुल 16 जनजातियाँ निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है।[10] हालाँकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकाँश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहाँ ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं।[11][12]
राज्य ने 1950 के दशक में विद्रोह और साथ ही अंतर-जातीय संघर्ष देखा है। हिंसा और असुरक्षा ने नागालैंड के आर्थिक विकास को सीमित कर दिया था, क्योंकि इसे कानून, व्यवस्था और सुरक्षा के लिए अपने दुर्लभ संसाधनों को प्रतिबद्ध करना था।[13][14] हालाँकि पिछले डेढ़ दशक में, राज्य में हिंसा काफी कम हुई है, जिससे राज्य की वार्षिक आर्थिक विकास दर 10% के करीब पहुंची है, और यह पूर्वोत्तर क्षेत्र में सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन पाया है।
नागालैण्ड की स्थापना 1 दिसम्बर 1963 को भारत के 16वें राज्य के रूप मे हुई थी। असम घाटी के किनारे बसे कुछ क्षेत्रों को छोड़कर राज्य का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है। राज्य के कुल क्षेत्रफल का केवल 9% हिस्सा समतल जमीन पर है। नागालैण्ड में सबसे उँची चोटी माउंट सरामति है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई 3840 मी है। यह पहाड़ी और इसकी शृंखलाएँ नागालैंड और बर्मा के बीच प्राकृतिक अवरोध का निर्माण करती हैं।[15] यह राज्य वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता का घर है।
इस राज्य का इतिहास बर्मा और असम से मिलता-जुलता है लेकिन कुछ मतों के अनुसार इस राज्य का नाम अंग्रेज़ों ने नागा (यह नाग लोगो की भूमि है हिन्दी मे) के अनुसार रखा था।भारत में नाग लोगो की संख्या बहुमत में है ये नाग लोग वैसे तो पूरे भारत में निवास करते हैं परंतु महाराष्ट्र और नागालैंड में इनके नाम से राज्य एवं जिले का नाम पड़ा है। सन 1832 में कैप्टन जेनकींस और पेंबर्टन के रूप में पहले यूरोपियन नागालैंड में आये थे। नागालैंड भारत का 1 दिसंबर 1963 में सोलवा राज्य बना।
प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रज़ो ने बहुत से नागा लोगों को युद्ध में लड़ने के लिए फ्रांस और यूरोप भेजा। जो लोग युद्ध में लड़ने बाहर गये और जब वे लोग भारत वापस आए तो उन्होने नागा नॅश्नलिस्ट मूवमेंट की स्थापना की थी।
भारत की आजादी के दौरान नागालेंड असम के अंतर्गत था लेकिन नागा लोग अपना विकास चाहते थे। इसी कारण से वे किसी केन्द्रीय सरकार से जुड़ना चाहते थे। सन् 1955 में भारत सरकार ने भारतीय सेना की एक टुकड़ी नागालेंड भेजी और सन् 1957 में भारत सरकार और नागा लोगों के बीच विलय की बातचीत शुरू हुए जिसके अन्तर्गत नागालैंड 1 दिसम्बर 1963 को भारत का 16वाँ राज्य बना।
नागालैंड में 11 जिले हैं -
रैंक | मेट्रोपोलिटन/एग्लोमेरेशन क्षेत्र | जिला | 2001 की जनगणना |
---|---|---|---|
1 | दीमापुर जिला | दीमापुर जिला | 230,106 |
2 | कोहिमा जिला | कोहिमा जिला | 99,795 |
3 | मोकोक्चुुन्ग मेत्रोपोलितन | मोकोक्चुुन्ग जिला | 60,161 |
4 | ग्रेटर वोखा | वोखा जिला | 43,089 |
नागालैंड मे 16 जनजातियाँ पाई जाती है, अंगामी, आओ, चख़ेसंग, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोनयाक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.