विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
तेंदू या अकमोल या स्वर्णाम्र एक पीले, नारंगी या लाल रंग का मीठा फल होता है। इसका अकार ०.५ से 15 इंच तक का गोला होता है। भारत में यह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में, ख़ासकर विन्ध्याचल की पहाड़ियों में, पैदा किया जाता है।
तेंदू को अंग्रेज़ी में "पर्सिम्मन" (persimmon) कहते हैं और कभी-कभी "डेट-प्लम" (date-plum) भी कहते हैं क्योंकि बहुत से लोगों को इसका स्वाद ख़जूर (अंग्रेज़ी: डेट) और आलू-बुख़ारे (अंग्रेज़ी:प्लम) का मिश्रण लगता है।
भारतीय और अमेरिकी तेंदू के पेड़ लगभग १५ मीटर तक उगते हैं।[1] जापानी तेंदू का पेड़ ४-१० मीटर का होता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.