Loading AI tools
अमेरिकी संगीतकार विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
एलन एंथनी सिल्वेस्ट्री (जन्म: २६ मार्च १९५०) एक अमेरिकी संगीतकार और ध्वनि-कंडक्टर हैं, जो फिल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में पार्श्व संगीत देने के लिए जाने जाते हैं।
एलन सिल्वेस्ट्री | |
---|---|
पृष्ठभूमि | |
जन्म नाम | एलन एंथनी सिल्वेस्ट्री |
जन्म | २६ मार्च १९५० न्यूयॉर्क नगर, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका |
विधायें | पार्श्व संगीत[1] |
पेशा | संगीतकार, ध्वनि-कंडक्टर |
वाद्ययंत्र | ड्रम |
सक्रियता वर्ष | १९७२–वर्तमान |
जीवनसाथी | सैंड्रा |
उन्हें प्रमुखतः निर्देशक रॉबर्ट ज़ेमेकिस के साथ अपने लगातार सहयोग के लिए जाना जाता है, जिनके साथ उन्होंने बैक टू द फ़्यूचर त्रयी, हू फ्रेमेड रोजर रैबिट, कास्ट अवे और फॉरेस्ट गंप में काम किया है। इसके अतिरिक्त उन्हें कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट अवेंजर, द अवेंजर्स, और अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर जैसी कई सुपरहीरो फिल्मों में संगीत देने का भी श्रेय प्राप्त है। उनकी अन्य फ़िल्मों में प्रीडेटर और इसका अनुक्रम प्रीडेटर २, द एबीस, स्टुअर्ट लिटिल, द ममी रिटर्न्स, लिलो एंड सिच, नाइट एट म्यूजियम और रेडी प्लेयर वन शामिल हैं। दो बार अकादमी पुरस्कार और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार के लिए नामांकित हो चुके सिल्वेस्ट्री तीन सैटर्न पुरस्कार और एक प्राइमटाइम एम्मी पुरस्कार प्राप्तकर्ता हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.