नियोजीन कल्प
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
नियोजीन कल्प (Neogene period) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था जो आज से 2.303 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 25.88 लाख वर्ष पहले अंत हुआ। यह दृश्यजीवी इओन (Phanerozoic) के नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) का एक कल्प था। इस से पहले पेलोयोजीन कल्प (Paleogene) आया और इसके बाद चतुर्थ कल्प (Quaternary) आरम्भ हुआ, जो आज तक चल रहा है। नियोजीन कल्प में पक्षियों व स्तनधारियों ने अपना आधुनिक रूप ले लिया था और मानव की पूर्वज मानवनुमा (होमिनिड) जातियाँ अफ़्रीका में उत्पन्न हुई।[1]
नियोजीन कल्प के युग
नियोजीन कल्प को दो भूवैज्ञानिक युगों में विभाजित करा जाता है:[2]
- अतिनूतन युग (Pliocene)
- मध्यनूतन युग (Miocene)
इन्हें भी देखें
- भूवैज्ञानिक कल्प
- नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic)
- चतुर्थ कल्प (Quaternary)
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.