पेलियोजीन कल्प

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

पेलियोजीन कल्प

पेलोयोजीन (Paleogene, पेलोयोजीन) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था जो आज से 6.6 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 2.303 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। यह दृश्यजीवी इओन (Phanerozoic) के नूतनजीवी महाकल्प (Cenozoic) का आरम्भिक कल्प था और इसके बाद उसी महाकल्प का नियोजीन कल्प (Neogene) आया। इस से पहले मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic) का चाकमय कल्प (Cretaceous) चल रहा था। पेलोयोजीन और चाकमय की समय-सीमा पर क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना हुई जिसमें पृथ्वी की बहुत-सी जीव जातियाँ मारी गई और स्तनधारियों को उभरने का अवसर मिला।[1]

Thumb
माक्राउचेनिया, पेलियोजीन कल्प के ओलिगोसीन युग का एक विलुप्त स्तनधारी प्राणी
Thumb
टाइटैनोआइडीस, पेलियोजीन कल्प के पेलियोसीन युग का एक विलुप्त स्तनधारी प्राणी

पेलियोजीन कल्प के युग

पेलियोजीन कल्प को तीन भूवैज्ञानिक युगों में विभाजित करा जाता है:[2]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.