2018 राष्ट्रमण्डल खेल

कॉमनवेल्थ गेम्स विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

2018 राष्ट्रमण्डल खेल

2018 राष्ट्रमण्डल खेल या 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2018 के मध्य में आयोजित हुआ। यह ओलंपिक व एशियाड खेलों के बाद तीसरा सबसे बड़ी बहु-खेल स्पर्धा है| ऑस्ट्रेलिया ने पांचवी बार, राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करी।

सामान्य तथ्य 21वें राष्ट्रमण्डल खेल, मेजबान शहर ...
21वें राष्ट्रमण्डल खेल
Thumb
2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का लोगो
मेजबान शहर गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड
देश ऑस्ट्रेलिया
वाक्य शेयर द ड्रीम (हिन्दी: सपनों को साझा करें)
प्रतिभागी देश 71 राष्ट्रमण्डल टीमें
खिलाड़ी 4,426
स्पर्धाएँ 275 19 खेलों में
उद्घाटन समारोह 4 अप्रैल
समापन समारोह 15 अप्रैल
आधिकारिक उद्घाटन चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार
आधिकारिक समापन एडवर्ड, वेसेक्स के अर्ल
खिलाड़ी शपथ कारेन मर्फी
क्वींस बैटन रिले धावक सैली पियरसन
मुख्य आयोजक करारा स्टेडियम
जालस्थल GC2018.com
<  20वें 22वें  >
बंद करें

चयन प्रक्रिया

सारांश
परिप्रेक्ष्य

22 अगस्त 2008 को, क्वीन्सलैण्ड के प्रीमियर, एन्ना ब्लिघ ने आधिकारिक तौर पर 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने के लिए गोल्ड कोस्ट शहर की बोली लगाई थी। 7 अप्रैल 2009 को, एबीसी ने गोल्ड कोस्ट शहर और करारा स्टेडियम के लिए क्वींसलैंड राज्य के बीच एक भूमि विनिमय समझौते की सूचना दी।[1] 16 अप्रैल 2009 को क्वींसलैंड के प्रीमियर अन्ना ब्लेघ ने संवाददाताओं से कहा था कि गोल्ड कोस्ट सिटी के सफल राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से, शहर को विश्व कप की मेजबानी जीतने में भी मदद मिलेगी।[2]

क्वींसलैंड के प्रीमियर ने ऑस्ट्रेलियन कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन को बोली लगाने के लिए सरकार के समर्थन का संकेत दिया था। 31 मार्च 2010 को, ऑस्ट्रेलियाई कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन ने आधिकारिक तौर पर 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाई।[3] अक्टूबर 2011 को, गोल्ड कोस्ट शहर के मेयर रॉन क्लार्क ने कहा कि खेल समाप्त होने के बाद यह शहर को एक मजबूत विरासत प्रदान करेगा।[4]

31 मार्च 2010 को, श्रीलंका के हम्बनटोटा शहर ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एक आश्चर्यजनक बोली लगाई। 2004 के हिंद महासागर सुनामी ने हम्बनटोटा को नष्ट कर दिया था, और वह एक बड़ा पुनर्निर्माण प्रक्रिया से गुजर रहा है। हम्बनटोटा बन्दरगाह का पहला चरण पूरा होने वाला है जिसे चीन की सरकार से वित्तिय सहायता प्राप्त है। मटला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, जो श्रीलंका का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, हम्बनटोटा के निकट ही बनाया गया है। यहाँ एक नया हम्बनटोटा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भी बनाया गया था, जिसने 2011 क्रिकेट विश्व कप में मैचों की मेजबानी की थी।

10 नवंबर को, हम्बनटोटा के अधिकारियों ने दावा किया था कि वे मेज़बान अधिकारों को जीतने के लिए पहले से ही पर्याप्त वोट प्राप्त कर चुके हैं।[5] हालांकि, 11 नवंबर को आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई थी कि गोल्ड कोस्ट शहर ने खेलों को मेजबानी प्राप्त की है।.[6][7]

अधिक जानकारी शहर, देश ...
2018 राष्ट्रमण्डल खेल बोली का परिणाम
शहर देश मत
गोल्ड कोस्ट शहर ऑस्ट्रेलिया43
हम्बनटोटा श्रीलंका27
बंद करें

तैयारी

सारांश
परिप्रेक्ष्य

खेल स्थल

गोल्ड कोस्ट शहर की बोली सफल होने के प्रमुख तकनीकी पहलुओं में से एक तथ्य यह था कि बोली लगाने से पूर्व ही शहर में 80 प्रतिशत खेल स्थल विकसित किये जा चुके थे। शहर के तीन क्षेत्र सेंट्रल गोल्ड कोस्ट सिटी, उत्तरी गोल्ड कोस्ट सिटी और साउथ गोल्ड कोस्ट सिटी में अधिकतर खेल स्थल बनाये गये है जोकि खेल ग्राम पार्कवुड से मात्र 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। गोल्ड कोस्ट शहर के बाहर आयोजित प्रतियोगिताओं में क्रमशः ट्रैक सायक्लिंग और बास्केटबॉल के प्रारंभिक दौर थे जो क्रमशः ब्रिस्बेन और केर्न्स या टाउन्सविले में आयोजित किये गये, साथ ही शूटिंग प्रतियोगिता,पड़ोसी क़स्बे बेलमंट में सम्पन्न हुए।[8]

खेल गाँव

Thumb
2018 राष्ट्रमण्डल खेल गाँव

2018 राष्ट्रमंडल खेलों के लिये बनाये गये खेल ग्राम के 1252 स्थायी आवासों में 6600 खिलाड़ियों और अधिकारियों के रहने के लिये व्यवस्था की गई है।[9]

यातायात-साधन

गोल्ड कोस्ट लाइट रेल प्रणाली, गोल्ड कोस्ट शहर एक्वाटिक सेंटर, ब्रॉडवॉटर पार्कलैंड्स और गोल्ड कोस्ट सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र सहित कई प्रमुख खेल स्थानों से जुड़ा हुआ है, इसके अलावा सर्फ़र्स पैराडाइस और ब्रॉडबीक के प्रमुख आवास केंद्र और पार्कलैंड का खेल ग्राम भी जुडे हुए हैं। प्रणाली के विस्तार हेतु अक्टूबर 2015 में घोषणा कि गई थी, जिसके तहत गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल को तत्कालीन वर्तमान टर्मिनस के रेलवे लाइन से हेलेन्सवैल में ब्रिस्बेन तक जोड़ा गया था। दिसंबर 2017 में, खेल के लिए विस्तार को आम जनता के लिये खोला गया।[10]

प्रतिभागी देश

सारांश
परिप्रेक्ष्य

इस टूर्नामेंट में 71 राष्ट्रमण्डल देशों के लगभग 4,230 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।[11][12] मालदीव ने अक्टूबर 2016 में राष्ट्रमंडल खेलों से अपना नाम वापस ले लिया था।[13] 31 मार्च 2018 को राष्ट्रमण्डल खेल संघ का सदस्य के रूप में पुनः चयन होने के बाद, गांबिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में वापसी की है।[14]

Thumb
राष्ट्र जो 2018 राष्ट्रमण्डल खेल गोल्ड कोस्ट में भाग ले रहे हैं।
अधिक जानकारी प्रतिभागी राष्ट्रमण्डल देश व क्षेत्र ...
प्रतिभागी राष्ट्रमण्डल देश व क्षेत्र
बंद करें

खेल

इस राष्ट्रमण्डल खेल में कुल 18 खेलों में 275 पदक स्पर्धाएं होंगी। वर्तमान अनुमोदित खेलों में 10 प्रमुख खेल जिसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, लॉन बाउल्स, नेटबॉल (महिलाओं के लिए), रग्बी सातवें, स्क्वैश, तैराकी और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। इस बार रिकॉर्ड 38 पैरा-खेलों की स्पर्धाएं पाँच विभिन्न खेलों (एथलेटिक्स, सायक्लिंग, लॉन बाॅल, तैराकी और भारोत्तोलन) में आयोजित होंगी।[15] 8 मार्च 2016 को, बीच वॉलीबॉल को 18वें खेल के रूप में घोषित किया गया था।.[16]

यह कार्यक्रम 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों की तरह ही सामान रूप से होगा, हालांकि इसमें कुछ बदलाव किये गये है। इससे जूडो को हटाया गया है, बास्केटबॉल पुनः जोड़ा गया है, और महिला रग्बी और बीच वॉलीबॉल जैसे नये खेलों को जोड़ा गया है।[17]

7 अक्टूबर 2016 को, यह घोषणा की गई कि महिलाओं के लिए सात नए खेल, कार्यक्रम में शामिल किए गए जायगें, अत: अब पुरुषों और महिलाओं के लिए समान कार्यक्रम होंगे। यह इतिहास में पहली बार होगा कि किसी भी प्रमुख बहु-खेल आयोजन में समान खेल होगें।[18][19]

सभी शामिल खेल और उसकी पदक स्पर्धाएं:

उद्घाटन समारोह

उद्घाटन समारोह का आयोजन 4 अप्रैल 2018 को 20:00 से 22:40 AEST के दौरान गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में किया गया। इस आयोजन की टिकट दरें 100 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी जबकि बच्चों के लिये यह दर आधी थी।[20] राष्ट्रमण्डल की प्रमुख क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व उनके पुत्र चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार द्वारा किया गया।[21]

राष्ट्रों की परेड

परम्परा के अनुसार, खेलों के पिछले संस्करण के मेज़बान स्कॉटलैंड सबसे पहले क्रम पर परेड को आया, जिसके बाद शेष प्रतिभागी यूरोपीय देश आये।[22] इसके बाद सभी देश अपने महाद्वीपों के अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के अनुसार परेड को आये। यूरोपीय देशों के बाद अफ्रीकी, अमेरिकी, एशियाई और कैरेबियाई और सबसे अंत में ओशिनिया के देश मार्च को आये। सभी देशों ने अपने हाथों में तख्ती ली हुई थी जिसमें देश का नाम हस्ताक्षरों के साथ लिखे थे।

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.