शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
स्पेनी भाषा
रोमांस भाषा विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
स्पेनी भाषा (español या castellano ) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं।[4][5] ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेण्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, ऐल् सैल्वाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि।
Remove ads
दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं[6] और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।[7]
स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है।[8]
अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है।[9]
Remove ads
नाम
स्पेन और स्पेनी बोलने वाले दुनिया के कुछ अन्य भागों में, स्पेनिश, कास्तेल्यानो और एस्पान्योल के रूप में भी जानी जाती है।[10][11]
इतिहास
स्पेनी भाषा अशिष्ट लैटिन (बोलचाल की लातिन भाषा), से विकसित हुई है, जो औबेरियन प्रायद्वीप में रोम के लोगों द्वारा 210 BC में लाई गई थी। 10 स्पेनिश का लिखित मानक 13 वीं सदी में, टोलेडो में विकसित किया गया था।[12] 1492 में, एलियो एंटोनियो दे नेब्रिजा द्वारा, सालामान्का में लिखी, Gramática de la lengua castellana, एक आधुनिक यूरोपीय भाषा के लिए लिखी गई पहली व्याकरण की पुस्तक थी।[13] सोलहवीं सदी के बाद से, यह भाषा अमेरिका और स्पेनिश ईस्ट इंडीज को ले जाई गई थी।
Remove ads
स्पेनी लिपि
स्रोत- भारत सरकार का स्पेनी-हिन्दी शब्दकोश।
भौगोलिक वितरण
सारांश
परिप्रेक्ष्य
स्पेनिश स्पेन की एक आधिकारिक भाषा है। यह जिब्राल्टर में व्यापक रूप से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।[14] यह अंडोरा में आमतौर से बोली जाती है, हालांकि, आधिकारिक भाषा कैटलन है।[15]
लातिन अमेरिका अधिकांश स्पेनिश बोलने वाले लोग लातिन अमेरिका में हैं। मेक्सिको में स्पेनिश के सबसे अधिक देशीय व्यक्ता हैं। स्पेनिश अर्जेंटीना, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वेडोर, एल साल्वाडोर, ग्वातेमाला, होंडुरास, मेक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, उरुग्वे और वेनेज़ुएला की वास्तविक या विधि सम्मत भाषा है।[16]
यूनाइटेड स्टेट्स 2006 सेन्सस के अनुसार, अमेरिका की जनसँख्या में 4.43 करोड़ लोग हिस्पैनिक या लैटिन अमेरिकन मूल के थे।[17] 5 साल की उम्र के ऊपर वाली जनसँख्या में से 3.83 करोड़ (13 प्रतिशत) लोग घर पे स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश अब तक की सबसे व्यापक रूप से सिखाई जानी वाली दूसरी भाषा है। मेक्सिको के बाद, अब अमेरिका विश्व का दूसरा सबसे अधिक स्पेनिश बोलने वाला देश बन गया है।
अफ्रीका में, स्पेनिश, इक्वेटोरियल गिनी में आधिकारिक है। स्पेनिश अफ्रीकी संघ की भी एक आधिकारिक भाषा है।
एशिया प्रशांत
1565 में स्पेनिश शासन की शुरुआत से 1973 में एक संवैधानिक परिवर्तन होने तक, फिलीपींस में, स्पेनिश एक आधिकारक भाषा थी।[18]
Remove ads
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads