राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ (भारत)
भारतीय के रश्ट्रीय हाइवे विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ (National Highway 27, NH 27) भारत का सबसे लम्बा राजमार्ग है। यह उत्तर में श्रीनगर से आरम्भ होकर दक्षिण में कन्याकुमारी में समाप्त होता है।
मार्ग
राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ अपने पूरे फ़ासले में जम्मू और कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश,राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिल नाडु के राज्यों से गुज़रता है। इसकी कुल लम्बाई 3,745 किलोमीटर (2,327 मील) है। यह कई महत्वपूर्ण शहरों से निकलता है, जिनमें (उत्तर से दक्षिण दिशा में) श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, जलंधर, लुधियाना, अम्बाला, करनाल, सोनीपत, दिल्ली, आगरा, ग्वालियर, झांसी, नागपुर, हैदराबाद, बंगलुरु, धर्मपुरी, सेलम, करूर, मदुरई, तिरूनेलवेली और कन्याकुमारी शामिल हैं।[1]
भारत की सबसे बड़ी सुरंग चेनानी-नाशरी सुरंग इसी महामार्ग पर स्थित है। इसके अतिरिक्त जवाहर टनल, काजीगुंड बनिहाल सुरंग आदि भी उल्लेखनीय हैं।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.