पठानकोट
पठानकोट भारत के पंजाब राज्य का एक शहर है। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पठानकोट (Pathankot) भारत के पंजाब राज्य के पठानकोट ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2][3][4]
पठानकोट Pathankot ਪਠਾਨਕੋਟ | |
---|---|
![]() पहाड़ों से पठानकोट शहर का दृश्य | |
निर्देशांक: 32.269°N 75.634°E | |
देश | भारत |
राज्य | पंजाब |
ज़िला | पठानकोट ज़िला |
जनसंख्या | |
• कुल | 1,56,306 |
भाषा | |
• प्रचलित | पंजाबी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
विवरण
सामरिक दृष्टि से पठानकोट भारत के सर्वाधिक महत्वपूर्ण ठिकानों में से एक है। यहां पर वायुसेना स्टेशन, सेना गोला-बारूद डिपो एवं दो बख्तरबंद ब्रिगेड एवं बख्तरबंद इकाइयां हैं। जनवरी २०१६ में पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर आतंकवादी हमला हुआ। यह टपरवेयर के बरतनों के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है।
पठानकोट का दूरभाष कोड ९१-१८६ और पिनकोड १४५००१ है।
जनसंख्या
2024 में पठानकोट शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 209,000 है, जबकि पठानकोट मेट्रो की जनसंख्या 226,000 अनुमानित है। भारत की जनगणना की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में पठानकोट की जनसंख्या 148,937 है।[5]
भूगोल
पठानकोट शिवालिक शृंखलाओं में स्थित है। शहर 331 मीटर की ऊँचाई पर बसा हुआ है। जम्मू और कश्मीर राज्य की सीमा बहुत समीप है और उस राज्य के कठुआ नगर को कभी-कभी पठानकोट का जुड़वा शहर माना जाता है। पठानकोट से समीप के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा व डलहौजी पर्यटक स्थलों के लिए बसें जाती हैं।
इतिहास
1849 से पहले यह नूरपुर की राजधानी था। 2011 में यह नगठित पठानकोट जिले की राजधानी बन गया।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.