शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
मोज़ाम्बीक
दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका महाद्वीप में स्थित एक देश विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
मोज़ांबीक़ (पुर्तगाली: Moçambique) दक्षिणपूर्वी अफ़्रीका में स्थित एक देश है जो पूर्व में हिन्द महासागर से, उत्तर में तंज़ानिया से, पश्चिमोत्तर में मालावी और ज़ाम्बिया से. पश्चिम में ज़िम्बाब्वे से और दक्षिण में स्वाज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका से बंधा हुआ है। पहली से पांचवी सदी ईसवी में यहाँ उत्तर और पश्चिम से बांटू-भाषी लोग आ बसे, जिसके बाद स्वाहिली-भाषी और फिर अरब लोगों का प्रभाव रहा। सन् 1498 में पुर्तगाली खोजयात्री वास्को दा गामा जो अपनी नौकाएँ लेकर भारत जा रहा था रास्ते में यहाँ आ धमका। 1505 में पुर्तगाल ने मोज़ांबीक़ पर अपना राज घोषित कर दिया और मोज़ांबीक़ उसका उपनिवेश (कोलोनी) बन गया। पुर्तगाली ज़माने में बहुत से भारतीय मूल के लोग भी मोज़ांबीक़ जा बसे और वे 2007 में आबादी का 0.08% थे। 1975 में मोज़ांबीक़ आज़ाद हुआ। 1977 से 1992 में यहाँ एक ज़बरदस्त गृह युद्ध चला।
Remove ads
Remove ads
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads