माला सिन्हा

भारतीय अभिनेत्री विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

माला सिन्हा

माला सिन्हा (जन्म: 11 नवंबर 1936) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। वे नेपाली-भारतीय हैं तथा उन्होने हिन्दी के अलावा बंगला और नेपाली फिल्मों में भी काम किया है। वे अपनी प्रतिभा और सुन्दरता दोनों के लिये जानी जाती हैं। वे 1950 के दशक से आरम्भ करके 1970 के दशक तक हिन्दी फिल्मों की प्रमुख अभिनेत्री थीं। उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों में कार्य किया है जिनमें से प्रमुख हैं- प्यासा (1957), धूल का फूल (1959), अनपढ़, दिल तेरा दीवाना (दोनों 1962 में), गुमराह, बहुरानी, गहरा दाग़ (तीनों 1963 में), हिमालय की गोद में (1965), आदि। उन्हें लगातार धर्मेन्द्र, राज कुमार, राजेन्द्र कुमार, बिस्वजीत, किशोर कुमार, मनोज कुमार और राजेश खन्ना के साथ फिल्मों में लिया गया।

सामान्य तथ्य माला सिन्हा, पेशा ...
माला सिन्हा
Thumb
पेशा अभिनेत्री
बच्चे प्रतिभा सिन्हा
बंद करें

व्यक्तिगत जीवन

माला सिन्हा का जन्म नेपाली मूल के परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम अल्बर्ट सिन्हा था और वह नेपाली ईसाई थे। बाद में, वयस्क अभिनेता के रूप में, उन्होंने अपना नाम बदल कर माला सिन्हा रख लिया।[1] माला सिन्हा ने 1966 में नेपाली अभिनेता चिदंबर प्रसाद लोहानी से शादी की। लोहानी का व्यवसाय था। अपनी शादी के बाद, वह फिल्मों के फिल्मांकन के लिए मुम्बई आती रहती थीं और उनके पति नेपाल में रहकर अपना व्यवसाय चलाते थे। शादी से उनकी एक बेटी है: प्रतिभा सिन्हा, जो बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री हैं।[2]

करियर

1957 में, बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक गुरु दत्त ने अपनी फिल्म प्यासा (1957) में माला सिन्हा को लिया। इसके लिये पहले वह मधुबाला को लेना चाहते थे। प्यासा के बाद, उनकी प्रमुख सफलताओं में फिर सुबह होगी (1958) और यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी पहली फ़िल्म धूल का फूल, (1959) थी जिसने उन्हें एक लोकप्रिय सितारे में बदल दिया। वह 1958 से शुरुआती 60 के दशक में परवरिश (1958), उजाला, मैं नशे में हूँ, दुनिया ना माने, लव मैरिज (1959), बेवक़ूफ़ (1960), माया (1961), हरियाली और रास्ता, दिल तेरा दीवाना (1962), अनपढ़ और बम्बई का चोर (1962) और जैसी कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहीं[3]

अपनी सफल 1960 और 1970 के दशक की भूमिकाओं में, उन्हें राज कपूर, देव आनंद, किशोर कुमार और प्रदीप कुमार जैसे बड़ी उम्र के कलाकार और 1950 के दशक के उत्तरार्ध से उभरते हुए सितारे जैसे शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार और राज कुमार के साथ लिया गया। उन्होंने अपने दौर के कई नए कलाकारों के साथ काम किया जिनमें मनोज कुमार, धर्मेन्द्र, राजेश खन्ना, सुनील दत्त, संजय ख़ान, जीतेन्द्र और अमिताभ बच्चन शामिल हैं।

प्रमुख फिल्में

अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
1994ज़िददादी माँ
1992राधा का संगम
1992खेलसुलक्षणा देवी
1987दिल तुझको दियासावित्री ए साहनी
1985बाबू
1981हरजाई
1980बेरहम
1980धन दौलत
1978कर्मयोगीदुर्गा
1977प्रायश्चित
1976ज़िन्दगीसरोजिनी रघु शुक्ला
1976दो लड़कियाँ
1975सुनहरा संसारलक्ष्मी
1974अर्चना
1974कोरा बदन
1974३६ घंटेदीपा राय
1972रिवाज़
1971मर्यादा
1971संजोगआशा देवी
1971प्यार की कहानी
1971चाहत
1971कंगनशान्ता
1970गीतकमला
1969पैसा या प्यार
1969प्यार का सपना
1969दो भाई
1968मेरे हुज़ूर
1968दो कलियाँकिरन
1968आँखेंमीनाक्षी मेहता
1967नई रोशनीरेखा कुमार
1965बहू बेटीशान्ता
1965हिमालय की गोद मेंफुलवा
1964अपने हुए परायेरेखा
1964पूजा के फूल
1964जहाँ आरा
1964सुहागनशारदा दुबे
1963गुमराहमीना
1962दिल तेरा दीवानामीना
1962हरियाली और रास्ता
1961धर्मपुत्र
1961सुहाग सिन्दूर
1961माया
1959धूल का फूलमीना खोसला
1959लव मैरिजगीता
1959मैं नशे में हूँशान्ता
1958परवरिशआशा सिंह
1958फिर सुबह होगीसोहनी
1957प्यासामीना
1957फैशन
1957नया ज़माना
1956एक शोला
1956पैसा ही पैसामाला
बंद करें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.