![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/16/1971_Instrument_of_Surrender.jpg/640px-1971_Instrument_of_Surrender.jpg&w=640&q=50)
१९७१ का भारत-पाक युद्ध
भारत की जीत / From Wikipedia, the free encyclopedia
१९७१ भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा।[24] पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया और बांग्लादेश के रूप में एक नया देश बना। १६ दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने सरेंडर किया था।
भारत-पाक युद्ध १९७१ | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
बांग्लादेश मुक्ति युद्ध और भारत पाकिस्तान युद्ध का भाग | |||||||||
![]() लेफ़्टिनेंट जनरल ए ए के नियाज़ी, पाकिस्तान पूर्वी कमान के कमाण्डर, ढाका में १६ दिसम्बर, १९७१ को भारतीय लेफ़्ट.जन. जगजीत सिंह अरोड़ा की उपस्थिति में समर्पण अभिलेख पर हस्ताक्षर करते हुए। एकदम पीछे बाएं से दाएं:- भारतीय नौसेना वाइस-एडमिरल नीलकान्त कृष्णन, भारतीय वायुसेना एयर मार्शल हरिचन्द दीवान, भारतीय थल सेना लेफ़्टि जन सगत सिंह, मेज जन.जे एफ़ आर जैकब। | |||||||||
| |||||||||
योद्धा | |||||||||
![]() |
![]() | ||||||||
सेनानायक | |||||||||
![]() (भारत के राष्ट्रपति) ![]() (भारत के प्रधानमंत्री) ![]() (भारतीय विदेश मंत्री) ![]() (भारतीय रक्षा मंत्री) ![]() (भारतीय थलसेना प्रमुख) ![]() (GOC-in-C, पूर्वी कमान) ![]() (GOC-in-C, दक्षिणी कमान) ![]() (GOC-in-C, पश्चिमी कमान) ![]() (GOC-in-C, उत्तरी कमान) ![]() (GOC-in-C, मध्य कमान) ![]() (GOC-in-C, चतुर्थ कोर) ![]() (GOC-in-C, द्वितीय कोर) ![]() (GOC-in-C, १५वीं कोर) ![]() (GOC-in-C, प्रथम कोर) ![]() (GOC-in-C, द्वादश कोर) ![]() (COS, पूर्वी कमान) ![]() (COS, चतुर्थ कोर) ![]() (नौसेना अध्यक्ष) ![]() (वायुसेनाध्यक्ष) ![]() (निदेशक रॉ) ![]() (प्र.मंत्री प्रावधानिक सरकार) ![]() (कमाण्डर, मुक्ति बाहिनी) ![]() (कमाण्डर, बांग्ला.सेनाएँ) ![]() (कमाण्डर, ज़ेड फ़ोर्स) ![]() (कमाण्डर, क्रॅक पल्टन) |
![]() (पाकिस्तान के राष्ट्रपति) ![]() (पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) ![]() ( थल सेनाध्यक्ष, सेना GHQ) ![]() ![]() (कमाण्डर, पूर्वी कमान) ![]() (चीफ़-जनरल स्टाफ़) ![]() (कमाण्डर, प्रथम कोर) ![]() (कमाण्डर, द्वितीय कोर) ![]() (कमाण्डर, चतुर्थ कोर) ![]() (GOC, २३वीं पैदल डिवी.) ![]() (GOC, १४वीं पैदल डिवी.) ![]() ![]() (सैन्य सलाह, ई.पाक राई. ई.पाक.पोलीस, ईपीसीजी) ![]() (कमा-इन-चीफ़, नौसेना) ![]() (नौसेनाध्यक्ष, नौसेना NHQ) ![]() ![]() (कमाण्डर, पूर्वी नौसेना कमान) ![]() (कमाण्डर कराची कोस्ट) ![]() (कमाण्डर, पाक मैरीन्स) ![]() (पाक वायुसेनाध्यक्ष) ![]() (COS, वायु सेना मुख्यालय, ढाका) ![]() ![]() (कमा.पूर्वी वायु कमान) अब्दुल मुतालिब मलिक ![]() (पूर्वी पाक गवर्नर) | ||||||||
शक्ति/क्षमता | |||||||||
भारतीय सशस्त्र सेनाएँ: ५,००,००० मुक्ति बाहिनी: १,७५,००० कुल: ६,७५,००० |
पाकिस्तानी सशस्त्र सेनाएँ: ३,६५,००० | ||||||||
मृत्यु एवं हानि | |||||||||
२,५००[8]–३,८४३ मृत।[9]
पाकिस्तानी दावे भारतीय दावे
तटस्थ दावे |
९,००० मृत[17] २५,००० घायल[18]
पाकिस्तानी दावे भारतीय दावे तटस्थ दावे |
१९७१ का भारत-पाक युद्ध भारत एवं पाकिस्तान के बीच एक सैन्य संघर्ष था। इसका आरम्भ तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के स्वतंत्रता संग्राम के चलते ३ दिसंबर, १९७१ से दिनांक १६ दिसम्बर, १९७१ को हुआ था एवं ढाका समर्पण के साथ समापन हुआ था। युद्ध का आरम्भ पाकिस्तान द्वारा भारतीय वायुसेना के ११ स्टेशनों पर रिक्तिपूर्व हवाई हमले से हुआ, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना पूर्वी पाकिस्तान में बांग्लादेशी स्वतंत्रता संग्राम में बंगाली राष्ट्रवादी गुटों के समर्थन में कूद पड़ी।[25][26] मात्र १३ दिन चलने वाला यह युद्ध इतिहास में दर्ज लघुतम युद्धों में से एक रहा। [27][28]
युद्ध के दौरान भारतीय एवं पाकिस्तानी सेनाओं का एक ही साथ पूर्वी तथा पश्चिमी दोनों फ्रंट पर सामना हुआ और ये तब तक चला जब तक कि पाकिस्तानी पूर्वी कमान ने समर्पण अभिलेख पर[29] १६ दिसम्बर, १९७१ में ढाका में हस्ताक्षर नहीं कर दिये, जिसके साथ ही पूर्वी पाकिस्तान को एक नया राष्ट्र बांग्लादेश घोषित किया गया। लगभग ~९०,०००[30] से ~९३,००० पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सेना द्वारा युद्ध बन्दी बनाया गया था। इनमें ७९,६७६ से ९१,००० तक पाकिस्तानी सशस्त्र सेना के वर्दीधारी सैनिक थे, जिनमें कुछ बंगाली सैनिक भी थे जो पाकिस्तान के वफ़ादार थे।[30][31][32] शेष १०,३२४ से १५,००० युद्धबन्दी वे नागरिक थे, जो या तो सैन्य सम्बन्धी थे या पाकिस्तान के सहयोगी (रज़ाकर) थे। [30][33][34][35] एक अनुमान के अनुसार इस युद्ध में लगभग ३०,००० से ३ लाख बांग्लादेशी नागरिक हताहत हुए थे।[36][37][38][39][40] इस संघर्ष के कारण, ८०,००० से लगभग १ लाख लोग पड़ोसी देश भारत में शरणार्थी रूप में घुस गये। [41]