रिसर्च एंड एनालिसिस विंग
भारतीय बाह्य आसूचना अभिकरण / From Wikipedia, the free encyclopedia
अनुसन्धान और विश्लेषण विंग[1], भारत की अन्तरराष्ट्रीय गुप्तचर संस्था है। इसका गठन सितम्बर 1968 में किया गया था। जब अन्वेषण ब्यूरो (जो पहले घरेलू व अन्तरराष्ट्रीय विषय संभालती थी) 1962 के भारत-चीन युद्ध व 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अच्छे प्रकार कार्य नहीं कर पायी थी। जिसके चलते भारत सरकार को एक ऐसी संस्था की आवश्यकता की अनुभूति हुई जो स्वतन्त्र और सक्षम तरीके से बाह्य जानकारियाँ एकत्रित कर सके।
अनुसन्धान और विश्लेषण स्कन्ध | |
संस्था अवलोकन | |
---|---|
स्थापना | 21 सितम्बर 1968 |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
संस्था कार्यपालक | सामंत गोयल, सचिव |
मातृ संस्था | प्रधानमन्त्री का कार्यालय, भारत सरकार |
अधीनस्थ संस्थान | एविएशन रिसर्च सेंटर
द रेडियो रिसर्च सेण्टर द इलेक्ट्रानिक एण्ड टेक्नीकल सर्विसेस नेशनल टेक्नीकल फ़ैसेलिटीज़ ऑर्गानाइजेशन स्पेशल फ़्रण्टियर फ़ोर्स |
रॉ का मुख्य कार्य जानकारी एकत्रित करना, आतंकवाद को रोकना व गुप्त ऑपरेशनों को करना इत्यादि। इसके साथ ही यह विदेशी सरकारों, कम्पनियों व मानवों से मिली जानकारी पर कार्य करता है ताकि भारतीय नीति निर्माताओं को सही मन्त्रणा दी जा सके।[2][3][4]
रॉ का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके निदेशक सामन्त गोयल हैं। जो पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।[5]