![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e4/India_COVID-19_cases_density_map.svg/langhi-640px-India_COVID-19_cases_density_map.svg.png&w=640&q=50)
2020 भारत में कोरोनावायरस महामारी
2020 भारत में महामारी की जानकारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
2019–20 कोरोनावायरस महामारी चीन से 30 जनवरी 2020 को भारत में फैलने की पुष्टि हुई थी।[2] भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय ने 20 जून 2024 तक इस वायरस से भारत में 3,37,66,707 [1] मामलों की पुष्टि की है जिसमें 4,48,339 [1] लोगों की मृत्यु हुई है। भारत में वर्तमान में एशिया में सबसे अधिक पुष्ट मामले हैं। भारत में COVID-19 संक्रमण के 2.67 करोड़ मामले, दुनिया में (संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद) दूसरे सबसे अधिक पुष्ट मौत के मामले हैं और COVID-19 मौतों - 307,231 के साथ, तीसरी सबसे बड़ी संख्या (संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्राजील के बाद) हैं।[3]
यह लेख एक वर्तमान रोग महामारी के बारे में है इससे संबंधित सूचना समय के साथ बहुत तेजी से परिवर्तित हो सकती है। हालांकि इस नवीनतम पृष्ठ अपडेट लेख का अद्यतन समय-समय पर किया जायेगा, पर यह आवश्यक नहीं है कि यह लेख, इस रोग महामारी से संबंधित सभी क्षेत्रों की सबसे सामयिक या आधिकारिक जानकारी को प्रतिबिंबित करे। |
![]() प्रति मिलियन Test की पुष्टि के मामलों का मानचित्र | |
![]() पुष्टि किए गए मामलों का मानचित्र (20 जून 2024 तक का) | |
![]() सक्रिय मामलों का मानचित्र (20 जून 2024 तक का) | |
![]() महामारी के कारण होने वाली मौतों का मानचित्र (20 जून 2024 तक का) | |
रोग | COVID-19 |
---|---|
वायरस | SARS-CoV-2 |
स्थान | भारत |
पहला मामला | तृश्शूर, केरल |
आगमन तिथि | 30 जनवरी 2020 (4 साल, 4 माह और 3 सप्ताह) |
उत्पत्ति | वूहान, हूबेई, चीन |
सत्यापित मामले | 3,37,66,707 (1 अक्टूबर 2021) [1] |
सक्रिय मामले | 275224[1] |
स्वस्थ होने वाले | 3,30,43,144 (1 अक्टूबर 2021) [1] |
मृत्यु | 4,48,339 (1 अक्टूबर 2021) (2 विदेशियों सहित)[1] |
प्रदेश | 28 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश |
आधिकारिक वेबसाइट | |
https://www.mohfw.gov.in |
इस प्रकोप को एक दर्जन से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी घोषित किया गया है, जहां महामारी रोग अधिनियम, 1897 के प्रावधानों को लागू किया गया है, और शैक्षणिक संस्थानों और कई वाणिज्यिक संस्थानों को बंद कर दिया गया है। साथ भारत ने सभी पर्यटक वीजा को भी निलंबित कर दिया है, क्योंकि अधिकांश पुष्ट मामले अन्य देशों से लौटे लोगों में पाये गए है। सरकार ने देश भर के 75 जिलों में लॉकडाउन जारी किया था, जहां 31 मार्च तक कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई थी।[4]
16 नवंबर 2021 को, भारत ने 287 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की सबसे कम संख्या दर्ज की। भारत में सिर्फ 8865 नए मामले सामने आए। पिछले 525 दिनों में सबसे कम सक्रिय मामलों की संख्या 1,30,793 हो गई है।[5][6]