![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/b/bc/ICMR_Logo.jpg/640px-ICMR_Logo.jpg&w=640&q=50)
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद
सरकारी संगठन / From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आई.सी.एम.आर), नई दिल्ली, भारत में जैव-चिकित्सा अनुसंधान हेतु निर्माण, समन्वय और प्रोत्साहन के लिए शीर्ष संस्था है। यह विश्व के सबसे पुराने आयुर्विज्ञान संस्थानों में से एक हैं। इस परिषद को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। इसका मुख्यालय रामलिंगस्वामी भवन, अंसारी नगर, नई दिल्ली में स्थित है।
![]() | |
संक्षेपाक्षर | आई.सी.एम.आर |
---|---|
प्रकार | व्यावसायिक संगठन |
मुख्यालय | नई दिल्ली |
सेवित क्षेत्र |
भारत |
सचिव एवं महानिदेशक |
डॉ॰राजीव बहल |
जालस्थल | www.icmr.nic.in |
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री परिषद के शासी निकाय के अध्यक्ष हैं। जैवआयुर्विज्ञान के विभिन्न विषयों के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की सदस्यता में बने एक वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड द्वारा इसके वैज्ञानिक एवं तकनीकी मामलों में सहायता प्रदान की जाती है। इस बोर्ड को वैज्ञानिक सलाहकार दलों, वैज्ञानिक सलाहकार समितियों, विशेषज्ञ दलों, टास्क फोर्स, संचालन समितयों, आदि द्वारा सहायता प्रदान की जाती है, जो परिषद की विभिन्न शोध गतिविधियों का मूल्यांकन करती हैं और उन पर निगरानी रखती हे। महानिदेशक, परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष हैं तथा वे स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव भी हैं। उन्हें वित्तीय सलाहकार और वैज्ञानिक एवं प्रशासनिक प्रभागों के अध्यक्षों का सहयोग प्राप्त है।