![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/70/Hopfen1.jpg/640px-Hopfen1.jpg&w=640&q=50)
साधारण राज़क
From Wikipedia, the free encyclopedia
साधारण राज़क या साधारण हॉप (common hop) 'कैनाबेसीए' (Cannabaceae) जीववैज्ञानिक कुल के राज़क (ह्युमुलस) वंश की एक जाति है। इसके मादा और नर पौधे अलग होते हैं और मादा पौधे के शंकुनुमा फूलों का प्रयोग बियर बनाने में किया जाता है, जिसे वह स्वाद और ख़ुशबू प्रदान करते हैं, हालांकि इनसे कुछ कड़वाहट भी आ जाती है। इन फूलों का सार कीटाणु-नाशक भी होता है और उस से पेयों को संरक्षित भी किया जाता है। यह विश्व के समशीतोष्ण (टेम्परेट) इलाक़ों में लता के रूप में उगता है और भारत में यह हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में उगाया जाता है।[1]
सामान्य तथ्य साधारण राज़क (हॉप), वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
साधारण राज़क (हॉप) | |
---|---|
![]() | |
ह्युमुलस लुप्युलस के शंकुनुमा फूल | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
अश्रेणीत: | सपुष्पक पौधा |
अश्रेणीत: | युडिकॉट |
अश्रेणीत: | रोज़िड |
गण: | लामेयालेज़ |
कुल: | कैनाबेसीए |
वंश: | ह्युमुलस (Humulus) |
जाति: | H. lupulus |
द्विपद नाम | |
ह्युमुलस लुप्युलस Humulus lupulus L. | |
बंद करें