![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/71/VoltaRiverWithAdombeBridge183-1-.jpg/640px-VoltaRiverWithAdombeBridge183-1-.jpg&w=640&q=50)
वोल्टा नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
वोल्टा नदी पश्चिमी अफ़्रीका में बहने वाली एक नदी है। यह बुर्कीना फ़ासो देश में आरम्भ होती है, जहाँ इसकी तीन उपनदियाँ - श्वेत वोल्टा, लाल वोल्टा और काली वोल्टा - अलग-अलग चलती हैं। यह तीनो फिर घाना देश में प्रवेश करती हैं, जहाँ पहले श्वेत और लाल वोल्टा का संगम होता है और फिर काली वोल्टा इस नदी में मिलती है। आगे चलकर इसका पानी एक झील बनाता है, जिसका नाम वोल्टा झील है। वोल्टा नदी पर लगे आकोसोम्बो बांध द्वारा बनी यह झील विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है और इसका क्षेत्रफल लगभग 8,502 वर्ग किमी है (तुलना के लिए यह भारत के सिक्किम राज्य से बड़ा है)। इस बांध से जलविद्युत बनाई जाती है।[3] झील से दक्षिण में उभरकर यह गिनी की खाड़ी में विलय हो जाती है जो अटलांटिक महासागर की एक खाड़ी है।[4]