Loading AI tools
भारत का एक राजनैतिक दल विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
लोक जनशक्ति पार्टी (लघुरूप:लोजपा), एक राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, जो मुख्य रूप से भारत के बिहार राज्य की राजनीति में सक्रिय थी। पार्टी का गठन 2000 में हुआ जब रामविलास पासवान जनता दल से अलग हो गए। बिहार में दलितों के बीच पार्टी की अच्छी-खासी पकड़ थी। 2021 में पार्टी दो पार्टियों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में बंट गई।
लोक जनशक्ति पार्टी | |
---|---|
संक्षेपाक्षर | लोजपा |
दल अध्यक्ष | चिराग पासवान |
महासचिव | हुलास पाण्डेय |
संसदीय दल अध्यक्ष | वीणा देवी |
नेता लोकसभा | पशुपति कुमार पारस |
नेता राज्यसभा | रामविलास पासवान |
गठन | 28 नवम्बर 2000 |
मुख्यालय | 12, जनपथ, नई दिल्ली, भारत – 110011 |
गठबंधन | राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन (2000—2003, 2014-2021) |
रंग | नीला, लाल और हरा |
Election symbol | |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
लोक जनशक्ति पार्टी अथवा लोजपा की स्थापना रामविलास पासवान ने की थी।
क्रम | राज्य | निर्वाचन क्षेत्र | निर्वाचित सांसद | |
---|---|---|---|---|
१७वीं लोकसभा | १६वीं लोकसभा | |||
१ | बिहार | वैशाली | वीणा देवी | राम किशोर सिंह |
२ | हाजीपुर | पशुपति पारस | रामविलास पासवान | |
३ | समस्तीपुर | रामचंद्र पासवान | रामचंद्र पासवान | |
प्रिंस राज | ||||
४ | खगड़िया | महबूब अली कैसर | महबूब अली कैसर | |
५ | मुंगेर | - | वीणा देवी | |
६ | नवादा | चंदन सिंह | - | |
७ | जमुई | चिराग पासवान | चिराग पासवान | |
लोकसभा चुनाव 2009 में रामविलास पासवान ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सभी 120 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए ऐतिहासिक गठबन्धन करते हुए चौथा मोर्चा बनाने का प्रयास किया। उस समय इस मोर्चे के पास लोकसभा में 64 सांसदों की संख्या थी। इस गठबन्धन के तहत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर सपा एवं बिहार की 40 सीटों में से 28 पर राजद तथा शेष 12 सीटों पर लोजपा ने उम्मीदवार उतारे।
आशा के विपरीत यह मोर्चा अपेक्षाकृत प्रदर्शन करने में विफल रहा तथा 120 में से केवल 28 पर ही जीत सका। लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।
क्रम | दल | सीटें लड़ीं | जीतीं | +/- | |
---|---|---|---|---|---|
1 | समाजवादी पार्टी | 80 | 24 | 12 | |
2 | राष्ट्रीय जनता दल | 28 | 4 | 20 | |
3 | लोक जनशक्ति पार्टी | 12 | 0 | 4 | |
कुल | चौथा मोर्चा | 120 | 28 | 36 | |
लोकसभा चुनाव 2014 में लोजपा ने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के साथ चुनाव में भाग लिया था जिसके अनुसार भाजपा 30, रालोसपा 3 एवं लोजपा के हिस्से में 7 सीटें आई थीं। लोजपा ने अपने खाते की सात में से छः सीटों पर जीत दर्ज की तथा पूरे गठबन्धन को बिहार की 40 में से 31 सीटों पर जीत मिली।
क्रम | दल | लड़ीं | जीतीं | +/- | |
---|---|---|---|---|---|
१ | भारतीय जनता पार्टी | ३० | २२ | १० | |
२ | लोक जनशक्ति पार्टी | ७ | ६ | ६ | |
३ | राष्ट्रीय लोक समता पार्टी | ३ | ३ | ३ | |
कुल | राजग | ४० | ३१ | १९ | |
लोकसभा चुनाव २०१९ में लोजपा ने एक बार पुनः भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के साथ चुनाव में भाग लिया था जिसके अनुसार बिहार की ४० सीटों में से भाजपा १७, जदयू १७ एवं लोजपा के हिस्से में ६ सीटें आईं, तथा साथ ही साथ एक राज्यसभा की सीट भी लोजपा के खाते में आई। लोजपा ने सभी छः स्थानों पर जीत हासिल की। इन चुनावों में पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान ने स्वास्थ्य कारणोंवश भाग नहीं लिया तथा राज्यसभा के माध्यम से सांसद बने।[1]
क्रम | दल | सीटें लड़ीं | जीतीं | +/- | |
---|---|---|---|---|---|
1 | भारतीय जनता पार्टी | 17 | 17 | ५ | |
2 | जनता दल (यूनाइटेड) | 17 | 16 | १४ | |
3 | लोक जनशक्ति पार्टी | 6 | 6 | ||
कुल | राजग | 40 | 39 | ||
बिहार विधानसभा चुनाव, 2020 में लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिना किसी गठबन्धन के अकेले दम पर ही चुनाव लड़ने की घोषणा की। पार्टी पूरे राज्य की 143 सीटों पर चुनाव लड़ी। चिराग पासवान ने चुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व में राजग की सरकार बनाने के लिए समर्थन करने की बात कही।
10 नवम्बर 2020 को आए नतीजों में लोजपा को केवल एक सीट पर ही जीत हासिल हुई। पार्टी को पूरे राज्य में कुल 23,83,457 मत हासिल हुए जो कि कुल पड़े वैध मतों का 5.66% रहा।
एकमात्र बेगूसराय ज़िले की मटिहानी विधानसभा सीट पर लोजपा के राज कुमार सिंह ने विजय प्राप्त की, उन्होंने निकट प्रतिद्वन्द्वी जदयू के नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह एवं भाकपा (माले) के राजेन्द्र प्रसाद सिंह को कड़े मुकाबले में क्रमशः 333 एवं 765 मतों के मामूली अन्तर से हराया।
लोकसभा सत्र | चुनाव वर्ष | सीटें | प्राप्त मत | राज्य (सीटें) | संदर्भ | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|
लड़ीं | जीतीं | # | % | ||||
चौदहवीं लोकसभा | २००४ | ४ | बिहार (४) | ||||
पंद्रहवीं लोकसभा | २००९ | १२ | ० | ०.४५ | – | ||
सोलहवीं लोकसभा | २०१४ | ७ | ६ | २२,९५,९२९ | ०.४१ | बिहार (६) | |
सत्रहवीं लोकसभा | २०१९ | ६ | ६ | ३२,०६,९७९ | ०.५२ | बिहार (६) | |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.