रामविलास पासवान

भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

रामविलास पासवान

रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।[1] वे लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रहे।[2] वे सोलहवीं लोकसभा में बिहार के हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह 9 बार लोकसभा सांसद तथा 2 बार राज्यसभा सांसद रहे।

सामान्य तथ्य रामविलास पासवान, प्रधानमंत्री ...
रामविलास पासवान
Thumb

उपभोक्ता मामलात मंत्री, भारत सरकार
पद बहाल
26 मई 2015, पुनः 30 मई 2019  8 अक्टूबर 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री
कार्यकाल
2004 - 2009
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

केन्द्रीय खनिज मंत्री
कार्यकाल
2001 - 2002
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

केन्द्रीय सूचना एवं प्रचारण मंत्री
कार्यकाल
1999 - 2000
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

भारत के रेलमंत्री
कार्यकाल
1996 - 1998


जन्म 5 जुलाई 1946
खगड़िया, बिहार
मृत्यु 8 अक्टूबर 2020(2020-10-08) (उम्र 74 वर्ष)
नई दिल्ली
राजनीतिक दल लोक जनशक्ति पार्टी
जीवन संगी रीना पासवान
बच्चे चिराग पासवान (पुत्र) व 3 पुत्रियां
निवास खगड़िया, बिहार
धर्म हिन्दू धर्म
बंद करें

व्यक्तिगत जीवन

पासवान जी का जन्म बिहार के खगड़िया जिले के शहरबन्नी गाँव में हुआ। वह एक अनुसूचित जाति परिवार में पैदा हुये थे। उन्होंने 1960 के दशक में राजकुमारी देवी से शादी की। 2014 में उन्होंने खुलासा किया कि लोकसभा नामांकन पत्रों को चुनौती देने के बाद उन्होंने 1981 में उन्हें तलाक दे दिया था। उनकी पहली पत्नी राजकुमारी से उषा और आशा दो बेटियां हैं।[3] 1983 में, अमृतसर से एक एयरहोस्टेस और पंजाबी हिन्दू रीना कौर से विवाह किया। उनके पास एक बेटा और बेटी है। उनके बेटे चिराग कौर एक अभिनेता से बने राजनेता हैं।

राजनीतिक जीवन

श्री पासवान जी पिछले 32 वर्षों में 11 चुनाव लड़ चुके हैं और उनमें से नौ जीत चुके हैं। [4]इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा लेकिन इस बार सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने मोदी सरकार में एक बार फिर से उपभोक्ता मामलात मंत्री पद की शपथ ली। श्री पासवान जी के पास छः प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी है।[5]

  1. वी.पी.सिंह
  2. एचडी देवेगौड़ा
  3. इंद्र कुमार गुजराल
  4. अटल बिहारी वाजपेयी
  5. मनमोहन सिंह
  6. नरेन्द्र मोदी

मृत्यु

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में 8 अक्टूबर 2020 को दिल्ली में निधन हो गया।[6]इनके पुत्र युवा बिहारी चिराग पासवान ने इनके श्राद्ध में अपना सर मुंडवाकर इन्हे याद किया।[7]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.