![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/76/India_Naxal_affected_districts_map.svg/langhi-640px-India_Naxal_affected_districts_map.svg.png&w=640&q=50)
लाल गलियारा
पूर्वी भारत में क्षेत्र जो काफी वामपंथी हिंसा का अनुभव करता है / From Wikipedia, the free encyclopedia
लाल गलियारा भारत के पूर्वी भाग का एक क्षेत्र है जहाँ नक्सलवादी (साम्यवाद) उग्रवादी संगठन सक्रीय हैं।[1] आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों पर विस्तृत इस क्षेत्र में आधुनिक भारत के सबसे ऊँचे निरक्षरता, निर्धनता और अतिजनसंख्या के दर मिलते हैं।[2][3] भारतीय सरकारी स्रोतों के अनुसार जुलाई २०११ में ८३ ज़िले इस लाल गलियारे में आते थे।[4] फरवरी २०१९ तक, ११ राज्यों के ९० जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं।[5]