![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/9/99/Reliance_Industries_Logo.svg/langhi-640px-Reliance_Industries_Logo.svg.png&w=640&q=50)
रिलायन्स इण्डस्ट्रीज
भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह कंपनी / From Wikipedia, the free encyclopedia
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (अंग्रेज़ी: Reliance Industries Limited) एक भारतीय संगुटिका नियंत्रक कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। रिलायंस पूरे भारत में ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल, कपड़ा, प्राकृतिक संसाधन, खुदरा और दूरसंचार के क्षेत्र में कारोबार करती है[2]। रिलायंस भारत की सबसे अधिक लाभदायक कंपनियों में से एक है,[3] तथा बाजार पूंजीकरण के आधार पर भारत की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी है[4] एवं राजस्व के मामले में भी यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।[5]
![]() | इस लेख में विकिपीडिया के गुणवत्ता मापदंडों पर खरे उतरने के लिए सफ़ाई की आवश्यकता है। कृपया इस लेख को सुधारने में यदि आप सहकार्य कर सकते है तो अवश्य करें। इसके संवाद पृष्ठ पर कुछ सलाह मिल सकती है। |
![]() | |
प्रकार | सार्वजनिक |
---|---|
व्यापार करती है |
BSE: 500325, NSE: RELIANCE, एलएसई: RIGD बीएसई सेंसेक्स संघटक सीएनएक्स निफ्टी संघटक |
उद्योग | संगुटिका |
पूर्ववर्ती | रिलायंस कमर्शियल कॉर्पोरेशन |
स्थापना | 1966 |
संस्थापक | धीरूभाई अंबानी |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
क्षेत्र | विश्वभर में |
प्रमुख व्यक्ति |
मुकेश अम्बानी (अध्यक्ष एवं एमडी) |
उत्पाद | |
प्रचालन आय |
![]() |
निवल आय |
![]() |
कुल संपत्ति |
![]() |
कुल इक्विटी |
![]() |
कर्मचारी | 195,618 (2020)[1] |
वेबसाइट | RIL.com |
22 जून 2020 को बीएसई पर बाजार पूंजीकरण, 11,43,667 करोड़ को पार करने के बाद, रिलायंस इंडस्ट्रीज बाजार पूंजीकरण में $ 150 बिलियन से अधिक पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी। [6][7]
2022 में फॉर्च्यून ग्लोबल ५०० लिस्ट द्वारा कंपनी को विश्व के सबसे बड़े कारपोरेशन की सूची में 104 वां स्थान प्राप्त हुआ। [8]
यह 2,36,000 से अधिक कर्मचारियों के साथ भारत में दसवां सबसे बड़ा नियोक्ता भी है | 31 मार्च, 2022 तक RIL का बाजार पूंजीकरण US$243 बिलियन था[9] | रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड वर्तमान में 2023 की फॉर्च्यून लिस्ट में 88वें स्थान पर है। यह "विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों" की ग्लोबल 500 की लिस्ट है। रिलायंस वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी है।[50]