रासबिहारी बोस
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
रासबिहारी बोस(बांग्ला: রাসবিহারী বসু / रासबिहारी बसु , जन्म: २५ मई १८८६ - मृत्यु : २१ जनवरी १९४५) भारत के एक क्रान्तिकारी नेता थे जिन्होने ब्रिटिश राज के विरुद्ध भारत की आज़ादी के लिए गदर षडयंत्र एवं आजाद हिन्द फौज के संगठन का कार्य किया। इन्होंने न केवल भारत में कई क्रान्तिकारी गतिविधियों का संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, अपितु विदेश में रहकर भी वह भारत को स्वतन्त्रता दिलाने के प्रयास में आजीवन लगे रहे। दिल्ली में तत्कालीन वायसराय लार्ड चार्ल्स हार्डिंग पर बम फेंकने की योजना बनाने, गदर की साजिश रचने और बाद में जापान जाकर इंडियन इंडिपेंडेस लीग और आजाद हिंद फौज की स्थापना करने में रासबिहारी बोस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होने हिन्दू महासभा की जापानी शाखा की स्थापना भी की तथा इसके अध्यक्ष बने।
रास बिहारी बसु | |
---|---|
भारत के महान क्रान्तिकारी एवं स्वतंत्रता-संग्राम-नेता : रासबिहारी बोस] | |
जन्म - स्थान: | सुबलदह ग्राम, बर्धमान जिला, पश्चिम बंगाल, भारत |
मृत्यु - स्थान: | टोक्यो, जापान |
आंदोलन: | भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, गदर आंदोलन, आजाद हिंद फौज |
प्रमुख संगठन: | जुगांतर, इंडियन इंडिपेंडेंस लीग, आजाद हिंद फौज |
यद्यपि देश को स्वतन्त्र कराने के लिये किये गये उनके ये प्रयास उनके जीवनकाल में सफल नहीं हो पाये, तथापि स्वतन्त्रता संग्राम में उनका योगदान अत्यन्त महान है।