![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/52/The_National_War_Memorial_%2528%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25AF_%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B0_%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%2595%2529%252C_New_Delhi%252C_India.jpg/640px-The_National_War_Memorial_%2528%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B7%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%259F%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25B0%25E0%25A5%2580%25E0%25A4%25AF_%25E0%25A4%25B8%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25B0_%25E0%25A4%25B8%25E0%25A5%258D%25E0%25A4%25AE%25E0%25A4%25BE%25E0%25A4%25B0%25E0%25A4%2595%2529%252C_New_Delhi%252C_India.jpg&w=640&q=50)
राष्ट्रीय समर स्मारक (भारत)
भारत का राष्ट्रीय युद्ध स्मारक / From Wikipedia, the free encyclopedia
राष्ट्रीय समर स्मारक या युद्ध स्मारक भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्र में अपने सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए बनाया गया एक स्मारक है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 फरवरी 2019 को इंडिया गेट के पास 44 एकड़ में बना नेशनल वॉर मेमोरियल राष्ट्र को समर्पित किया।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/52/The_National_War_Memorial_%28%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%95%29%2C_New_Delhi%2C_India.jpg/640px-The_National_War_Memorial_%28%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%95%29%2C_New_Delhi%2C_India.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e6/Floral_decoration_on_inauguration_of_The_National_War_Memorial_%28%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%95%29.jpg/640px-Floral_decoration_on_inauguration_of_The_National_War_Memorial_%28%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%B0_%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%95%29.jpg)
स्मारक को इंडिया गेट के पास मौजूदा छतरी (चंदवा) के आसपास बनाया गया है। स्मारक की दीवार को जमीन के साथ और मौजूदा सौंदर्यशास्त्र के साथ सामंजस्य स्थापित किया है।[2] 1947-48, 1961 (गोवा), 1962 (चीन), 1965, 1971, 1987 (सियाचिन), 1987-88 (श्रीलंका), 1999 (कारगिल), और युद्ध रक्षक जैसे अन्य युद्धों में शहीदों के नाम इस प्रकार आजादी के बाद शहीद हुए १३,३००[3] भारतीय सैनिकों के नाम यहां पत्थरों पर लिखे गए हैं।[4]
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक 25 फरवरी 2019 को बनाया गया था। इसकी नींव भारत सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखा गया। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक हमारे उन सभी वीर को हमारे उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देता है जो युद्ध में अपना बलिदान दे चुके (Green wich) हैं। राष्ट्रीय युद्धस्मारक दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर बनाया गया है। आज इस राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, को बने हुए 3 साल हो चुके है साथ ही 22 जनवरी 2022 को यह भी ऐलान हुआ की अमर जवान ज्योति अब से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में ही जलाई जाएगी और यह पूरा कार्यक्रमवायु वायु सेना के ऑफिसर बलभद्र राधाकृष्णन की अध्यक्षता में किया गया।
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के आर्किटेक्चर श्री योगेश चंद्र हसन जी हैं।
विशेष - राष्ट्रीय युद्ध स्मारक भारत के वीरगति प्राप्त सैनिको की स्मृति में बनाया गया है।