राम बहादुर राय
पत्रकारिता / From Wikipedia, the free encyclopedia
रामबहादुर राय हिंदी के प्रसिद्ध पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष[1] हैं। वर्तमान में वे देश की सबसे पुरानी (1948 में स्थापित) बहुभाषी न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार और उसके प्रकाशनों के समूह सम्पादक हैं। कम समय में ही समाज से जुड़े सवालों पर प्रभावी लेखन के जरिए पहचान बना चुकी पाक्षिक पत्रिका 'यथावत' राम बहादुर राय के सम्पादन में प्रकाशित होती है। वे हिन्दुस्थान समाचार के ही साप्ताहिक 'युगवार्ता' और मासिक 'नवोत्थान' के भी समूह सम्पादक हैं। राय देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कॉलम लिखते रहे हैं,जो बहुत चर्चित हुए।
सामान्य तथ्य राम बहादुर राय, जन्म ...
राम बहादुर राय | |
---|---|
अपने कार्यालय में राम बहादुर राय | |
जन्म |
1 जुलाई 1946 (1946-07-01) (आयु 77) सोनाड़ी, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश, भारत |
शिक्षा | काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी |
पेशा | पत्रकार, संपादक |
कार्यकाल | 1974–अब तक |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
बंद करें