यूनाइटेड किंगडम के शाही राजघराने
From Wikipedia, the free encyclopedia
इस पृष्ठ में यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न राजघरानों व उनके शासन की संक्षिप्त सूची है। ध्यान रहे, यूके के राजघरानों को ब्रिटिश राजघराने भी कहते हैं क्यूंकि ये सब ब्रिटिश द्वीप समूह में थे। लेकिन इन सभी ने इंग्लैंड पर शासन किया हो यह जरूरी नहीं हैं।
- इंग्लैंड के शासकों के लिये देखें -> अंग्रेज शासकों की सूची।
- स्कॉटलैंड के शासकों के लिये देखें -> स्कॉटिश शासकों की सूची।
- आयरलैंड के शासकों के लिये देखें -> आयरिश शासकों की सूची।
- ब्रिटिश शासकों के लिये देखें -> ब्रिटेन के शासक।
ब्रिटेन में इंग्लैंड, वेल्स व स्कॉटलैंड सम्मिलित हैं। 1603 में स्कॉटलैंड व ब्रिटेन पर जेम्स ६ और १ का सयुंक्त शासन होने के बाद से इसे ग्रेट ब्रिटेन कहा जाने लगा। १७०७ में स्कॉटलैंड के इंग्लैंड के साथ हुई संधि के बाद ग्रेट ब्रिटेन को यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन कहा जाने लगा। जबकि यूनाइटेड किंगडम चार देशों को मिलाकर एक सामूहिक देश है। इसमें इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड व उत्तरी आयरलैंड आते हैं। यानि ग्रेट ब्रिटेन के साथ उत्तरी आयरलैंड सयुंक्त रूप से यूनाइटेड किंगडम कहलाते हैं। इस समय (२०१५) में इन सभी देशों का शासन यूनाइटेड किंगडम की महारानी एलिज़ाबेथ II के अंतर्गत है।[1] इन सभी चारों देशों से संबन्धित राजघरानों के बारे में यहाँ लिखा गया है।