![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/Money_supply_growth_vs_inflation_rates.png/640px-Money_supply_growth_vs_inflation_rates.png&w=640&q=50)
मुद्रास्फीति
समय के साथ अर्थव्यवस्था में मूल्य स्तर में वृद्धि / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुद्रास्फीति (inflation) या महंगाई किसी अर्थव्यवस्था में समय के साथ विभिन्न माल और सेवाओं की कीमतों (मूल्यों) में होने वाली एक सामान्य बढ़ौतरी को कहा जाता है। जब सामान्य मूल्य बढ़ते हैं, तब मुद्रा की हर ईकाई की क्रय शक्ति (purchasing power) में कमी होती है, अर्थात् पैसे की किसी मात्रा से पहले जितनी माल या सेवाओं की मात्रा आती थी, उसमें कमी हो जाती है। मुद्रास्फीति के ऊँचे दर या अतिस्फीति की स्थिति जनता के लिए बहुत हानिकारक होती है और निर्धनता फैलाने का काम करती है। अर्थशास्त्री मानते हैं कि यह बुरी अवस्थाएँ मुद्रा आपूर्ति (money supply) के अतिशय से उत्पन्न होती है, यानि अर्थव्यवस्था की तुलना में आवश्यकता से अधिक पैसा छापने से ज्न्म लेती है। मुद्रास्फीति का विपरीत अपस्फीति (deflation) होता है, यानि वह स्थिति जिसमें समय के साथ-साथ माल और सेवाओं की कीमतें गिरती हैं।[1][2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/92/Money_supply_growth_vs_inflation_rates.png/640px-Money_supply_growth_vs_inflation_rates.png)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/6c/World_Inflation_Rate_2019.png/640px-World_Inflation_Rate_2019.png)
अर्थशास्त्र |
![]() |
क्षेत्रानुसार अर्थव्यवस्थाएं अफ्रीका · उत्तर अमेरिका |
सामान्य श्रेणियां |
---|
व्यष्टि अर्थशास्त्र · समष्टि अर्थशास्त्र |
गणितीय और सांख्यिकीय प्रणाली |
गणितीय अर्थशास्त्र · खेल सिद्धांत |
क्षेत्र और उप-क्षेत्र |
व्यवहारवादी · सांस्कृतिक · विकासवादी |
सूचियाँ |
पत्रिकाऐं · प्रकाशन |
व्यापार और अर्थशास्त्र प्रवेशद्वार |