![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/62/MaximumParaboloid.png/640px-MaximumParaboloid.png&w=640&q=50)
इष्टतमकरण
From Wikipedia, the free encyclopedia
गणित में अभीष्टीकरण या इष्टतमकरण (optimization) उन गणितीय समस्याओं के अध्ययन को कहते हैं जिनमें किसी वास्तविक फलन (real function) का मान अधिकतम या न्यूनतम करने की चेष्टा की जाती है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/62/MaximumParaboloid.png/640px-MaximumParaboloid.png)
अर्थशास्त्र |
![]() |
क्षेत्रानुसार अर्थव्यवस्थाएं अफ्रीका · उत्तर अमेरिका |
सामान्य श्रेणियां |
---|
व्यष्टि अर्थशास्त्र · समष्टि अर्थशास्त्र |
गणितीय और सांख्यिकीय प्रणाली |
गणितीय अर्थशास्त्र · खेल सिद्धांत |
क्षेत्र और उप-क्षेत्र |
व्यवहारवादी · सांस्कृतिक · विकासवादी |
सूचियाँ |
पत्रिकाऐं · प्रकाशन |
व्यापार और अर्थशास्त्र प्रवेशद्वार |
इसके लिये उचित विधियों का सहारा लेते हुए, उस फलन में निहित वास्तविक चरों या पूर्णांक चरों का मान इस प्रकार चुना जाता है कि उस फलन का मान अधिकतम या न्यूनतम (अभीष्टतम् / optimum) हो जाय। इसके साथ यह भी आवश्यक है कि ये चर एक दिये हुए डोमेन (या समुच्चय) में से हों; दूसरे शब्दों में, ये चर कुछ अन्य दी हुई शर्तों का पालन भी करना चाहिये (जैसे x < 1000)।
अभीष्टतम प्राप्ति के उपायों को गणित में गणितीय क्रमानुशीलन (मैथेमैटिकल प्रोग्रामिंग) के नाम से भी जाना जाता है।