मुखपृष्ठ/विश्वकोष साँचा
From Wikipedia, the free encyclopedia
एक मुक्त ज्ञानकोश, जो सभी को सम्पादन का अधिकार देता है। विकिपीडिया सभी विषयों पर प्रामाणिक और उपयोग, परिवर्तन व पुनर्वितरण के लिये स्वतन्त्र विश्वकोष बनाने का एक बहुभाषीय प्रकल्प है। यह यथासम्भव निष्पक्ष दृष्टिकोण वाली सूचना प्रसारित करने के लिये कृतसंकल्प है। सर्वप्रथम अंग्रेज़ी विकिपीडिया जनवरी २००१ में आरम्भ किया गया था, और हिन्दी विकिपीडिया का शुभारम्भ जुलाई २००३ में हुआ। सहायता पृष्ठ पर जाएँ और प्रयोगस्थल में प्रयोग करके देखें कि आप स्वयं किसी लेख को कैसे परिवर्तित कर सकते हैं। |
चयनित लेख | |
ग्लेशियर नेशनल पार्क अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि कनाडा-संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी मोंटाना राज्य में स्थित है और कनाडा की ओर अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलम्बिया प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी2) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला (रॉकी पर्वत की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की प्रजातियां और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन पारिस्थितिकी तंत्र को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी2) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है। विस्तार में...
|
आज का आलेख | |
प्रकिण्व या एंजाइम रासायनिक क्रियाओं को उत्प्रेरित करने वाले प्रोटीन को कहते हैं। इनके लिये एन्ज़ाइम शब्द का प्रयोग सन १८७८ में कुह्ने ने पहली बार किया था। प्रकिण्वों के स्रोत मुख्यतः सूक्ष्मजीव, और फिर पौधे तथा जंतु होते हैं। किसी प्रकिण्व के अमीनो अम्ल में परिवर्तन द्वारा उसके गुणधर्म में उपयोगी परिवर्तन लाने हेतु अध्ययन को प्रकिण्व अभियांत्रिकी या एन्ज़ाइम इंजीनियरिंग कहते हैं। एन्ज़ाइम इंजीनियरिंग का एकमात्र उद्देश्य औद्योगिक अथवा अन्य उद्योगों के लिये अधिक क्रियाशील, स्थिर एवं उपयोगी एन्ज़ाइमों को प्राप्त करना है।पशुओं से प्राप्त रेनेट भी एक प्रकिण्व ही होता है। ये शरीर में होने वाली जैविक क्रियाओं के उत्प्रेरक होने के साथ ही आवश्यक अभिक्रियाओं के लिए शरीर में विभिन्न प्रकार के प्रोटीन का निर्माण करते हैं। इनकी भूमिका इतनी महत्वपूर्ण है कि ये या तो शरीर की रासायनिक क्रियाओं को आरंभ करते हैं या फिर उनकी गति बढ़ाते हैं। इनका उत्प्रेरण का गुण एक चक्रीय प्रक्रिया है। विस्तार में...
|
समाचार | |
|
क्या आप जानते हैं।.. | |
|
चयनित चित्र | |
त्रिआयामी होलोग्राफीएक स्टेटिक किरण प्रादर्शी प्रदर्शन युक्ति होती है। इस तकनीक में किसी वस्तु से निकलने वाले प्रकाश को रिकॉर्ड कर बाद में पुनर्निर्मित किया जाता है, जिससे उस वस्तु के रिकॉर्डिंग माध्यम के सापेक्ष छवि में वही स्थिति प्रतीत होती है, जैसी रिकॉर्डिंग के समय थी। ये छवि देखने वाले की स्थिति और ओरियन्टेशन के अनुसार वैसे ही बदलती प्रतीत होती है, जैसी कि उस वस्तु के उपस्थित होने पर होती।
प्रत्याशी -- पुरालेख |
बंधु प्रकल्प | अन्य भाषाओं में | विश्वकोष | आवश्यक लेख सूची |
जीवनी |
इतिहास इतिहास • कैलंडर • सभ्यता • देशों के इतिहास • युद्ध • विश्व के युद्ध • साम्राज्य |