मातृवंश समूह वाए
From Wikipedia, the free encyclopedia
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह वाए या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप Y एक मातृवंश समूह है। यह मातृवंश ज़्यादातर पूर्वी एशिया में ही मिलता है, जहां जापान के आइनू आदिवासियों में से २०% और साइबेरिया के पूर्वी तट से कुछ दूरी पर स्थित रूस के शाखालिन द्वीप के निव्ख़ आदिवासियों के ६६% लोग इसके मातृवंशी होते हैं।[1][2][3][4] पश्चिमी इंडोनेसिया के निआस द्वीप के ४०% निवासी भी इसकी वाए२ (Y2) उपशाखा के पाए गए हैं।[5]
वैज्ञानिकों ने अंदाज़ा लगाया है के जिस स्त्री के साथ इस मातृवंश की शुरुआत हुई थी वह आज से ११,००० से ३३,००० साल के अंतराल में कभी पूर्वी एशिया में रहती थी।