निव्ख़ लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
निव्ख़ या निव्ख़ी (रूसी भाषा: Нивхи, अंग्रेज़ी: Nivkh) या गिल्यक एक मानव समुदाय है जो रूस के सूदूर-पूर्व में साख़ालिन द्वीप और ख़ाबारोव्स्क क्राय में अमूर नदी के सागर से मिल जाने वाले क्षेत्र में रहता है। यह इस क्षेत्र के प्राचीनतम निवासी माने जाते हैं। प्राचीनकाल में यह गर्मियों में समुद्र-तटों के पार और सर्दियों में तटों से हटकर नदी-झरनों के पास मछुआरों और शिकारियों का जीवन व्यतीत करते थे। सन् २००२ की रूसी जनगणना में इनकी अनुमानित आबादी केवल ५,२८७ गिनी गई थी। इनकी भाषा बिलकुल पृथक है और इसका किसी भी अन्य ज्ञात भाषा से सम्बन्ध नहीं, हालांकि इस भाषा के अन्दर चार ज्ञात उपभाषाएँ हैं।[1]