भारतीय अधिराज्य
From Wikipedia, the free encyclopedia
भारत अधिराज्य, वर्तमान भारत(अर्थात् भारत गणराज्य) की संक्रमणकालीन अवस्था थी। यह 3 वर्ष तक; 1947 से 1950 में संविधान के प्रवर्तन तक, अस्तित्व में रही थी। यह मूल रूप से भारत में ब्रिटिश-उपनिवेशिक शासित अवस्था से स्वतंत्र, स्वायत्त, लोकतान्त्रिक, भारतीय गणराज्य के बीच की अस्थाई शासन अथवा राज्य थी। इसे आधिकारिक रूप से हिंदी में भारत अधिराज्य एवं अंग्रेजी में डोमिनियन ऑफ़ इणृडिया(अंग्रेज़ी: Dominion of India) कहा था। सन 15 अगस्त 1947 में ब्रितानियाई संसद में भारतीय स्वतन्त्रता अधीनियम पारित होने के बाद, अधिकारिक तौर पर, यूनाईटेड किंगडम की सरकार ने भारत पर अपनी प्रभुता त्याग दी और भारत में स्वशासन अथवा स्वराज लागू कर दिया। इसके साथ ही ब्रिटिश भारत(ब्रिटिश-भारतिय उपनिवेष) का अंत हो गया और भारत कैनडा और ऑस्ट्रेलिया की ही तरह एक स्वायत्त्योपनिवेष(डोमिनियन) बन गय, (अर्थात ब्रिटिश साम्राज्य में ही स्वायत्त इकाई)। ब्रिटिश संसद के भारत-सम्बन्धित सारे विधानाधिकारों को (1945 में गठित) भारत की संविधान सभा के अधिकार में सौंप दिया गया, भारत, ब्रिटिश-राष्ट्रमंडल प्रदेश का सहपद सदस्य भी बन गया साथ ही ब्रिटेन के राजा ने भारत के सम्राट का शाही खिताब त्याग दिया। ब्रिटिश स्वायत्तयोपनिवेष एवं रष्ट्रमाडल प्रदेश का हिस्सा होने के नाते इंगलैंड के राजा ज्यौर्ज (षष्ठम) को भारत का राष्ट्राध्यक्ष बनाया गया एवं आन्य राष्ट्रमंडल देशों की तरह ही भारतीय लहज़े में उन्हें भारत के राजा की उपाधि से नवाज़ा गया (यह पद केवल नाम-मात्र एवं शिष्टाचार के लिये था), भारत में उनका प्रतिनिधित्व भारत के महाराज्यपाल(गवरनर-जनरल) के द्वारा ही होता था। 1950 में संविधान के लागू होने के साथ ही भारत एक पूर्णतः स्वतन्त्र गणराज्य बन गया और साथ ही भारत के राजा के पद को हमेशा के लिये स्थगित कर दिया गया, और भारत के संविधान द्वारा स्थापित लोकतान्त्रिक प्रक्रिया द्वारा चुने गए भारत के महामहिं राष्ट्रपति के पद से बदल दिया गया। इस बीच भारत में दो महाराज्यपालों को नियुक्त किया गया, महामहिम महाराज्यपाल लाॅर्ड माउण्टबेटन और महामहिम महाराज्यपाल चक्रवर्ती राजागोपालाचारी। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी इस अधिराज्य के अन्तिम गवर्नर-जनरल थे।
भारतिय अधिराज्य Dominion of India (English) डोमिनियन ऑफ़ इण्डिया | |||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1947-1950 | |||||||||
भारत के प्रशासनिक प्रभाग, 1949 | |||||||||
राजधानी | नई दिल्ली | ||||||||
सरकार | संवैधानिक राजतन्त्र | ||||||||
शासक | |||||||||
• 1936-1950 | जॉर्ज षष्ठम् | ||||||||
गवर्नर-जनरल(महाराज्यपाल) | |||||||||
• 1947-1948 | लाॅर्ड माउण्टबैटन | ||||||||
• 1948-1950 | चक्रवर्ती राजागोपालाचारी | ||||||||
प्रधानमन्त्री | |||||||||
• 1947-1950 | जवाहरलाल नेहरू | ||||||||
विधानमंडल | संविधानसभा | ||||||||
ऐतिहासिक युग | मध्य 20वीं सदी, शीत युद्ध | ||||||||
15 अगस्त 1947 | |||||||||
22 अकटूवर 1947 | |||||||||
• संविधान का प्रवर्तन | 26 जनवरी 1950 | ||||||||
क्षेत्रफल | |||||||||
1950 | 3,287,263 कि॰मी2 (1,269,219 वर्ग मील) | ||||||||
मुद्रा | भारतीय रुपया | ||||||||
|