Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बराक 8 (Barak 8) एक भारतीय-इजरायली लंबी दूरी वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। बराक 8 को विमान, हेलीकाप्टर, एंटी शिप मिसाइल और यूएवी के साथ-साथ क्रूज़ मिसाइलों और लड़ाकू जेट विमानों के किसी भी प्रकार के हवाई खतरा से बचाव के लिए डिज़ाइन किया गया।[5][9] इस प्रणाली के दोनों समुद्री और भूमि आधारित संस्करण मौजूद हैं।[10][11][12][13]
बराक 8 Barak 8 | |
---|---|
प्रकार | लंबी दूरी सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल |
उत्पत्ति का मूल स्थान | भारत इस्राइल |
सेवा इतिहास | |
सेवा में | उपपादन चरण[1] |
द्वारा प्रयोग किया | इजरायली नौसेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना |
उत्पादन इतिहास | |
डिज़ाइनर | इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन |
निर्माता | राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स[2] भारत डायनामिक्स लिमिटेड[3] |
निर्दिष्टीकरण | |
वजन | 275 कि॰ग्राम (606 पौंड)[4] |
लंबाई | 4.5 मी॰ (180 इंच)[4][5] |
व्यास | 0.225/0.54 मीटर [4][5] |
विस्फोट तंत्र | लगभग (60 किलो बम)[4] |
इंजन | दो चरण, निर्धूम स्पंदित रॉकेट मोटर |
पंख सीमा | 0.94 मीटर[4][5] |
परिचालन सीमा | 0.5-90 किमी[6][7] |
उड़ान छत | 0-16 किमी[4][5] |
गति | मेक 2 (680 मीटर/सेकंड) |
मार्गदर्शन प्रणाली | * दो तरह से डेटा लिंक[8]
|
प्रक्षेपण मंच | 8 सेल ऊर्ध्वाधर प्रक्षेपण प्रणाली[5] |
बराक 8 संयुक्त रूप से इजरायल की इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) और भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया था। हथियारों और तकनीकी अवसंरचना, एल्टा सिस्टम्स और अन्य चीजो के विकास के लिए इजरायल का प्रशासन जिम्मेदार होगा। जबकि भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) मिसाइलों का उत्पादन करेगी।
भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली अत्याधुनिक मिसाइल बराक-8 का सफल परीक्षण किया। मिसाइल का 20 सितंबर 2016 को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर ओडि़शा के बालेश्वर जिले में चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से मोबाइल लांचर द्वारा प्रक्षेपण किया गया।
परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम लंबी दूरी की इस मिसाइल का विकास भारत ने इस्राइल के साथ मिलकर किया है। मार्च 2009 में भारत ने इजराइल के साथ मिलकर 24 मिसाइल बनाने का समझौता किया था।
बराक 8 मूल बराक 1 मिसाइल पर आधारित है। परन्तु इसमे अधिक उन्नत खोजक की सुविधा और लम्बी दूरी तक जने की क्षमता है। जो इसे मध्यम नौसेना प्रणाली बनाती है। इज़राइल ने 30 जुलाई 2009 को सफलतापूर्वक अपने बेहतर बराक 2 मिसाइल का परीक्षण किया। रडार सिस्टम ने 360 डिग्री कवरेज प्रदान की। और मिसाइल जहाज से 500 मीटर की दूरी पर करीब आने वाली मिसाइल नष्ट कर सकती हैं। प्रत्येक बराक प्रणाली (मिसाइल कंटेनर, रडार, कंप्यूटर और इंस्टॉलेशन) में लगभग $24 मिलियन लागत आती है।[14] नवंबर 2009 में इज़राइल ने उन्नत सामरिक बराक 8 वायु रक्षा प्रणाली को भारत में आपूर्ति करने के लिए 1.1 अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।[15] मई 2017 में, भारत ने भारतीय नौसेना के चार जहाजों के लिए $630 मिलियन का ऑर्डर दिया।[16]
मध्यम दूरी की सतह से हवा में मिसाइल, मिसाइल का एक भूमि आधारित कॉन्फ़िगरेशन है। इसमें कमांड और कंट्रोल सिस्टम, रडार, मिसाइल और मोबाइल लांचर सिस्टम होते हैं। प्रत्येक लॉन्चर में दो ऐसे स्टैक्स में आठ ऐसी मिसाइलें होंगी और प्रत्येक लांचर एक कनस्तर विन्यास में लॉन्च किया जाता है। सिस्टम को एक उन्नत रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) खोजक से भी लेस किया गया है।
भारतीय सेना ने इस संस्करण के पांच रेजिमेंटों का ऑडर दिया। जिसमें करीब 40 लांचरों और 200 मिसाइल शामिल हैं जो ₹17,000 करोड़ (यूएस $ 2.6 बिलियन) की हैं। इसकी 2023 तक तैनात होने की उम्मीद है।
यह बताया गया है कि बराक 8 का एक ईआर (विस्तारित रेंज) संस्करण विकास के अधीन है जो कि मिसाइलों की अधिकतम सीमा 150 किमी तक बढ़ा देगा।
लेवी ने कहा कि बारक-8 ईआर के लिए प्रारंभिक परिचालन क्षमता (आईओसी) पहले नौसैनिक प्रकार के लिए घोषित की जाएगी, इसके बाद भूमि के संस्करण के लिए प्रारंभिक परिचालन क्षमता (आईओसी) होगा। उन्होंने बारक-8ईआर के लिए ग्राहक पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि "मौजूदा बराक-8 ग्राहकों को इस कॉन्फ़िगरेशन में दिलचस्पी होगी क्योंकि यह उनके मौजूदा सिस्टम को अतिरिक्त क्षमता प्रदान करेगा" मिसाइल को भारतीय नौसेना के भविष्य विशाखापत्तनम वर्ग के विध्वंसक से लैस करने की उम्मीद है।
इज़राइली नौसेना ने अपने Sa'ar 5 वाहक को इस मिसाइल प्रणाली के साथ सुसज्जित किया है। आईएनएस लहाव को पहले ही सुसज्जित किया जा रहा था।[38] भारतीय नौसेना ने पहले ही कोलकाता वर्ग की स्टेल्थ निर्देशित-मिसाइल विध्वंसक वाहक पर मिसाइलों को तैनात किया है।[39]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.