नेपाली भाषा
इंडो-आर्यन भाषा / From Wikipedia, the free encyclopedia
नेपाली भाषा, नेपालभाषा से अलग है। यद्यपि दोनों ही नेपाल में बोली जाने वाली भाषाएँ हैं।
सामान्य तथ्य नेपाली भाषा, बोली जाती है ...
नेपाली भाषा | ||
---|---|---|
बोली जाती है | नेपाल, भारत, भूटान एवं बर्मा | |
कुल बोलने वाले | प्रथम भाषा: ~ ५ करोड़ द्वितीय भाषा: १ करोड़ | |
श्रेणी | २ [निवासी] | |
भाषा परिवार | हिन्द-यूरोपीय
| |
लेखन प्रणाली | देवनागरी | |
आधिकारिक स्तर | ||
आधिकारिक भाषा घोषित | भारत, नेपाल | |
नियामक | नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान नेपाली भाषा की शुद्ध प्रयोग के आधिकारिक निर्णय लेता है। | |
भाषा कूट | ||
ISO 639-1 | ne | |
ISO 639-2 | nep | |
ISO 639-3 | nep | |
सूचना: इस पन्ने पर यूनीकोड में अ॰ध॰व॰ (आई पी ए) चिह्न हो सकते हैं। |
बंद करें
नेपाली, नेपाल की राष्ट्रभाषा है और भारतीय संविधान की ८वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं में से एक है। यह भाषा नेपाल के लगभग ४५% लोगों की मातृभाषा भी है। नेपाली भाषा नेपाल के अतिरिक्त भारत के सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर-पूर्वी राज्यों (आसाम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय) तथा उत्तराखण्ड के अनेक भारतीय लोगों की मातृभाषा है। भूटान, तिब्बत और म्यानमार के भी अनेक लोग यह भाषा बोलते हैं।