दलित
From Wikipedia, the free encyclopedia
दलित अंग्रेज़ी शब्द डिप्रेस्ड क्लास का हिन्दी अनुवाद है। भारत में वर्तमान समय में 'दलित' शब्द का अनेक अर्थों में उपयोग होता है। वैसे तो इसकी कोई सर्वमान्य परिभाषा नहीं हो सकती, किन्तु मोटे तौर पर उन वर्गों को दलित कहा जाता है जो वर्तमान में अनुसूचित जाति के अन्तर्गत आते हैं। दलित शब्द का अर्थ पीड़ित, शोषित, 'दबाया हुआ' एंव 'जिनका हक छीना गया हो' होता है। इस अर्थ में हिन्दू, मुसलमान, ईसाई आदि सभी धर्मों में दलित वर्ग मौजूद है। वर्तमान समय में जिनको दलित समझा जाता है उनमें से अनेक वर्गों को पहले 'अछूत' या 'अस्पृश्य' माना जाता था। उनका अनेक प्रकार से शोषण हुआ। भारत की जनगणना २०११ के अनुसार भारत की जनसंख्या में लगभग 16.6 प्रतिशत या 20.14 करोड़ आबादी दलितों की है।[1]
इस लेख के उदाहरण और दृष्टिकोण सारे महत्वपूर्ण दृष्टिकोण नहीं अपनाते। कृपया इसे सुधारें या विवाद को सुलझाएँ। (जनवरी 2018) |
यह लेख विषयवस्तु पर व्यक्तिगत टिप्पणी अथवा निबंध की तरह लिखा है। कृपया इसे ज्ञानकोष की शैली में लिखकर इसे बेहतर बनाने में मदद करें। (जनवरी 2018) |
यह लेख तटस्थ दृष्टिकोण की जगह एक प्रशंसक के दृष्टिकोण से लिखा है। कृपया इसे तटस्थ बनाने में, और इसकी गुणवत्ता सुधारने में मदद करें। (जनवरी 2018) |
सामान्य तथ्य विशेष निवासक्षेत्र, भारत ...
विशेष निवासक्षेत्र | |
---|---|
भारत | 20.14 करोड़[1] (2011) |
बांग्लादेश | 65 लाख[2] (2010) |
नेपाल | 50 लाख[3] (2011) |
श्रीलंका | 50 लाख[4] (2011) |
पाकिस्तान | 30 लाख (2011) |
ग्रेट ब्रिटेन | 5 लाख[5] (2013) |
संयुक्त राज्य | अज्ञात (2013) |
कनाडा | 2.5 लाख[6] (2013) |
मलेशिया | अज्ञात (2013) |
सिंगापुर | अज्ञात (2013) |
भाषाएँ | |
दक्षिण एशियाई भाषा | |
धर्म | |
हिन्दू · सिक्ख · बौद्ध · ईसाई · इस्लाम | |
सम्बन्धित सजातीय समूह | |
इंडो आर्यन, द्रविड़, मुंडा |
बंद करें