शाहजहाँपुर जिला
उत्तर प्रदेश का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
शाहजहाँपुर जिला (अंग्रेजी: Shahjahanpur district) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है जिसका मुख्यालय शाहजहाँपुर है। यह एक ऐतिहासिक क्षेत्र है जिसकी पुष्टि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा यहाँ के कुछ उत्साही व प्रमुख व्यक्तियों के माध्यन से कराये गये उत्खनन में मिले सिक्कों, बर्तनों व अन्य बस्तुओं के सर्वेक्षण से हुई है। उत्तर वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय की वस्तुस्थितियों तक इस जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि सदैव ही चर्चा में रही है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सन् १८५७ के प्रथम स्वातन्त्र्य समर[1] से लेकर १९२५ के काकोरी काण्ड[2] तथा १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन[3] तक इस जिले की प्रमुख भूमिका रही है। इसे शहीद गढ़[4] या शहीदों की नगरी[5] के नाम से भी जाना जाता है।
उत्तर प्रदेश में ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
उत्तर प्रदेश भारत |
---|---|
प्रभाग | बरेली |
मुख्यालय | शाहजहाँपुर |
क्षेत्रफल | 4,575 कि॰मी2 (1,766 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 3002376 (2011) |
साक्षरता | 61.61% (पुरुष) 70.09% (स्त्रियाँ) |
तहसीलें | सदर,पुवायाँ,तिलहर,जलालाबाद एवं कलान |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | शाहजहाँपुर |
विधानसभा सीटें | तिलहर, जलालाबाद,कटरा,पुवायाँ,शाहजहाँपुर (शहर) और ददरौल |
आधिकारिक जालस्थल |
शाहजहाँपुर को 2018 में उत्तर प्रदेश का 17 वाँ नगर निगम का दर्जा मिला है ।