![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/de/Yarkand_River_in_the_Western_Kunlun_Shan%252C_seen_from_the_Tibet-Xinjiang_highway.jpg/640px-Yarkand_River_in_the_Western_Kunlun_Shan%252C_seen_from_the_Tibet-Xinjiang_highway.jpg&w=640&q=50)
काराकाश नदी
From Wikipedia, the free encyclopedia
काराकाश नदी भारत के अक्साई चिन क्षेत्र के कराकोरम पर्वतों में सुम्दे इलाक़े से उत्पन्न होकर चीन के शिंजियांग प्रांत की कुनलुन पहाड़ी क्षेत्र से गुज़रकर टकलामकान रेगिस्तान में जाने वाली एक नदी का नाम है। वर्तमान में अक्साई चिन पर चीन का क़ब्ज़ा है इसलिए वह इस पूरी नदी को अपना ही मानता है। इस नदी में हरे और सफ़ेद रंग के हरिताश्म (जेड) के मूल्यवान पत्थर मिलते हैं, जिस से इसका नाम भी पड़ा है। कुछ दूरी पर इसके साथ-साथ एक योरुंगकाश नाम की अन्य नदी भी चलती है। यह दोनों नदियाँ प्रसिद्ध ख़ोतान नगर के लिए मुख्य पानी का स्रोत हैं।[1]
सामान्य तथ्य काराकाश नदी Karakash River, स्थान ...
काराकाश नदी Karakash River | |
---|---|
![]() | |
स्थान | |
देश | भारत (दावेदार), चीन (कब्ज़ा) |
प्रान्त | लद्दाख़, शिंजियांग |
क्षेत्र | अक्साई चिन |
भौतिक लक्षण | |
नदीमुख | |
• स्थान |
ख़ोतान नदी |
• निर्देशांक |
38.090°N 80.935417°E / 38.090; 80.935417 |
लम्बाई | 740 कि॰मी॰ (460 मील) |
जलसम्भर लक्षण | |
स्थलचिह्न | शायदुल्ला, ख़ोतान |
बंद करें