योरुंगकाश नदी
चीन की एक नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
योरुंगकाश नदी चीन के शिंजियांग प्रांत की कुनलुन पहाड़ी क्षेत्र से उत्पन्न होने वाली एक नदी का नाम है। यह २०० किमी तक पूर्व की ओर बहती है और फिर २०० किमी उत्तर की तरफ, जिसके बाद यह प्रसिद्ध ख़ोतान नगर से उत्तर में निकलती है। इसके बाद यह टकलामकान रेगिस्तान में काराकाश नदी के साथ मिलकर फिर रेगिस्तानी रेतों में सूख जाती है, हालाँकि किसी-किसी मौसम में इसको पार करके इसका कुछ पानी तारिम नदी में जाकर विलय हो जाता है। इसके पूरे जलसम्भर का क्षेत्रफल लगभग १४,५७५ वर्ग किमी है। योरुंगकाश और काराकाश नदियाँ ख़ोतान शहर के लिए मुख्य पानी का स्रोत हैं।[1] इस नदी की रेत में कभी-कभी सफ़ेद हरिताश्म (जेड) मिलता है, जिस से इस नदी का नाम पड़ा है।
सामान्य तथ्य योरुंगकाश नदी Yurungkash River, स्थान ...
योरुंगकाश नदी Yurungkash River | |
---|---|
स्थान | |
क्षेत्र | शिंजियांग |
भौतिक लक्षण | |
नदीमुख | ख़ोतान नदी |
• निर्देशांक |
38.090°N 80.935417°E / 38.090; 80.935417 |
जलसम्भर आकार | 14,575 कि॰मी2 (5,627 वर्ग मील) |
प्रवाह | |
• औसत | 72.3 cubic metres per second (2,550 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें