ऋषिगंगा नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
ऋषिगंगा (Rishiganga) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह नन्दा देवी पर्वत की ढलानों पर स्थित उत्तरी नन्दा देवी हिमानी से उत्पन्न होती है और इसे दक्षिणी नन्दा देवी हिमानी से भी जल प्राप्त होता है। फिर यह नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान से गुज़रकर रैणी गाँव के समीप धौलीगंगा नदी में विलय हो जाती है। धौलीगंगा आगे जाकर अलकनन्दा नदी में विलय होती है, जो स्वयं गंगा नदी की एक मुख्य उपनदी है। ऋषिगंगा नदी में जल का बहाव शक्ति से होता है, जिस से उसका शोर और जलधारा की उग्रता प्रसिद्ध है।[1][2]
सामान्य तथ्य ऋषिगंगा नदी Rishiganga River, स्थान ...
ऋषिगंगा नदी Rishiganga River | |
---|---|
नन्दा देवी हिमानी से प्रकट होती ऋषिगंगा | |
गंगा नदी के नदीशीर्ष | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तराखण्ड |
मण्डल | गढ़वाल मण्डल |
ज़िले | चमोली |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | नन्दा देवी हिमानी, गढ़वाल हिमालय |
• स्थान | चमोली ज़िला, उत्तराखण्ड |
नदीमुख | धौलीगंगा नदी |
• स्थान |
रैणी, चमोली ज़िला, उत्तराखण्ड |
• निर्देशांक |
30.488°N 79.691°E / 30.488; 79.691 |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें