चमोली जिला
उत्तराखण्ड का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
चमोली भारतीय राज्य उत्तरांचल का एक जिला है। बर्फ से ढके पर्वतों के बीच स्थित यह जगह काफी खूबसूरत है। चमोली अलकनंदा नदी के समीप बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित है। यह उत्तराचंल राज्य का एक जिला है। यह प्रमुख धार्मिल स्थानों में से एक है। काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। चमोली की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। पूरे चमोली जिले में कई ऐसे मंदिर है जो हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। चमोली में ऐसे कई बड़े और छोटे मंदिर है तथा ऐसे कई स्थान है जो रहने की सुविधा प्रदान करते हैं। इस जगह को चाती कहा जाता है। चाती एक प्रकार की झोपड़ी है जो अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है। चमोली मध्य हिमालय के बीच में स्थित है।
चमोली | |||||||
— जिला — | |||||||
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें) | |||||||
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०) | |||||||
देश | भारत | ||||||
राज्य | उत्तराखंड | ||||||
नगर पालिका अध्यक्ष | |||||||
जनसंख्या • घनत्व |
3,70,359 (2001 के अनुसार [update]) | ||||||
क्षेत्रफल • ऊँचाई (AMSL) |
8,030 वर्ग कि.मी. कि.मी² • 960 मीटर (3,150 फी॰) | ||||||
विभिन्न कोड
|
अलकनंदा नदी यहाँ की प्रसिद्ध नदी है जो तिब्बत की जासकर श्रेणी से निकलती है।
चमोली का क्षेत्रफल 8,030 वर्ग कि.मी. है।