अमृतसर
पंजाब, भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में प्रसिद्ध शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
अमृतसर (Amritsar), जिसका ऐतिहासिक नाम रामदासपुर (Ramdaspur) और जिसे आम बोलचाल में अम्बरसर (Ambarsar) कहा जाता है, भारत के पंजाब राज्य का (लुधियाना के बाद) दूसरा सबसे बड़ा नगर है और अमृतसर ज़िले का मुख्यालय है। यह पंजाब के माझा क्षेत्र में है और एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक, धार्मिक, यातायात और आर्थिक केन्द्र है। यह सिख धर्म का सबसे पवित्र नगर है और यहाँ सबसे बड़ा गुरद्वारा, स्वर्ण मंदिर, स्थित है। स्वर्ण मंदिर अमृतसर का हृदय माना जाता है। यह गुरू रामदास का डेरा हुआ करता था। अमृतसर चण्डीगढ़ से 217 किमी (135 मील) पश्चिमोत्तर, नई दिल्ली से 455 किमी (283 मील) पश्चिमोत्तर, पाकिस्तान के लाहौर नगर से 47 किमी (29.2 मील) पूर्वोत्तर और अटारी-वाहगा की भारत-पाक सीमा बिन्दु से 28 किमी (17.4 मील) दूर स्थित है।[2][3][4][5]
सामान्य तथ्य अमृतसर Amritsarਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ, देश ...
अमृतसर Amritsar ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ | |
---|---|
ऊपर से दक्षिणावर्त: हरमन्दिर साहिब, हेरिटेज स्ट्रीट, राम बाग, आईवीआर मॉल, विभाजन संग्रहालय, गुरुद्वारा बाबा अटल | |
निर्देशांक: 31.64°N 74.86°E / 31.64; 74.86 | |
देश | भारत |
राज्य | पंजाब |
ज़िला | अमृतसर ज़िला |
संस्थापक | गुरु राम दास |
शासन | |
• प्रणाली | नगरपालिका |
• सभा | अमृतसर नगर निगम |
• महापौर | करमजीत सिंह (आप) |
• डिप्टी कमिश्नर | गुरप्रीत सिंह खैरा[1] |
क्षेत्रफल | |
• शहर | 240 किमी2 (90 वर्गमील) |
जनसंख्या (2011) | |
• शहर | 15,83,961 |
• महानगर | 19,93,809 |
भाषा | |
• प्रचलित | पंजाबी |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 143001 |
दूरभाष कोड | +91-183 |
वाहन पंजीकरण | PB-01 (व्यापारिक), PB-02 |
वेबसाइट | amritsar |
बंद करें